LIVE UPDATE
भारत

देशभर में 22 जनवरी को स्कूल कॉलेज सहित सरकारी दफ्तर में रहेगा अवकाश

NCG NEWS DESK BHOPAL :-

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए पीएम मोदी ने स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में अवकाश घोषित कर दी है। 22 जनवरी को देशभर में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। केंद्र सरकार ने जारी किए गए पत्र में कहा है कि कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सुबह से दोपहर 2 बजे तक देशभर में रहेगा अवकाश 

पीएम मोदी ने यह फैसला इसलिए किया ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकें। इसलिए सुबह से दोपहर 2 बजे तक देशभर में अवकाश का एलान किया गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होने की उम्मीद है।

घरों में ही दीपक प्रज्ज्वलन करने की कही बात 

इसके साथ ही मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों से फीडबैक लिया है। मंत्रियों से दीवाली जैसा उत्सव मनाने के लिए कहा गया है. उनसे कहा गया है कि वे 22 जनवरी को अपने घरों में ही दीपक प्रज्ज्वलन करें और गरीबों को खाना खिलाएं। इसके साथ ही खत में यह बात भी कही गई है कि 22 जनवरी के बाद अपने संसदीय क्षेत्रों के लोगों को अयोध्या के लिए ट्रेनों में रवाना करें।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE