LIVE UPDATE
भारत

ACB की रेड ; मेट्रो रेल योजना के अधिकारी के घर से 100 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद

NCG NEWS DESK Hyderabad :-

तेलंगाना की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक सरकारी अधिकारी के छापेमारी की है। छापेमारी में अधिकारी के घर से लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद हुई है, जिसे देख एसीबी अधिकारी भी दंग रहे गए हैं। जानकारी के मुताबिक, एसीबी के अधिकारियों ने बुधवार को तेलंगाना राज्य रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (टीएसआरईआरए) के सचिव और मेट्रो रेल में प्लानिंग अधिकारी एस. बालकृष्ण के आवास परिसरों पर एक साथ छापेमारी की।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

छापेमारी में एसीबी को अधिकारी के घर से लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद हुई है। जानकारी दे दें कि ब्यूरो की 14 टीमों की तलाशी दिनभर जारी रही और गुरुवार को फिर से शुरू होने की संभावना है। बता दें कि एस. बालकृष्ण ने पहले हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचएमडीए) में टाउन प्लानिंग के डायरेक्टर के रूप में काम किया था। माना जा रहा है कि एचएमडीए में सेवा करने के बाद से उन्होंने कथित तौर पर ये संपत्ति इकट्ठा की थी।

40 लाख नकद, 2 किलो सोना सहित कई महंगी घड़ियां बरामद

एसीबी ने अधिकारी बालकृष्ण के घर, कार्यालयों, उनके रिश्तेदारों के परिसरों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति शामिल है। अब तक एसीबी ने छापेमारी में करीब 40 लाख रुपये नकद, 2 किलो सोना, चल-अचल संपत्ति के डाक्यूमेंट, 60 महंगी कलाई घड़ियां, 14 मोबाइल फोन और 10 लैपटॉप जब्त किए गए हैं।

अभी और मिल सकती है संपत्ति

छापेमारी में अधिकारी के बैंक लॉकर अभी तक नहीं खोले गए हैं। एसीबी ने कम से कम चार बैंकों में लॉकरों की पहचान की है। इतना ही नहीं एसीबी अधिकारियों को कथित तौर पर अधिकारी के आवास पर नकदी गिनने वाली मशीनें मिली हैं। जानकारी के मुताबिक अभी तलाशी से और अधिक संपत्तियों का पता चलने की संभावना है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE