आयकर विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर Income Tax की रेड

NCG NEWS DESK RAIPUR :-
छत्तीसगढ़ कांग्रेसी आदिवासी नेता और पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के अंबिकापुर के बौरीपारा निवास पर बुधवार सुबह 6.30 बजे इनकम टैक्स विभाग ने रेड की. इनकम टैक्स के ये अधिकारी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं. इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के निवास को चारों ओर से हथियार बंद पुलिस के जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं, इनकम टैक्स के अधिकारियों की कार्रवाई घर में चल रही है. घर में किसी भी बाहरी लोगों को प्रवेश करने से रोक दिया गया है.
वहीं, घर के अंदर मौजूद सदस्यों को बाहर निकलने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है. साथ ही उन्हें एक कमरे में बैठकर पुरे घर की सर्चिंग की जा रही है. लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि घर में केवल नौकर ही है. परिवार का कोई भी सदस्य अंबिकापुर में नहीं है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की है आईटी टीम
सूत्रों की मानें, तो पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के घर में इनकम टैक्स की जो कार्रवाई हो रही है. इसमें छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के इनकम टैक्स की कंबाइंड अधिकारी हैं. इन अधिकारियों की संख्या लगभग एक दर्जन से ज्यादा बताई जा रही है, जो कि अलग-अलग गाड़ियों से यहां पहुंचे थे. वहीं, जानकारी के मुताबिक पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के सूरजपुर जिला के पार्वतीपुर में स्थित पैतृक निवास और सीतापुर स्थित निवास के साथ उनके रायपुर निवास पर भी छापे की कार्रवाई की जा रही है. बताया यह भी जा रहा है कि उनके निजी सहायक राजेश वर्मा के बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित निवास पर भी इनकम टैक्स की रेड पड़ी है|
ये भी पढ़े :-



















