LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़कवर्धा

झलमला में यात्री बस पलटी, ड्राइवर कंडक्टर समेत 25 यात्री घायल

NCG NEWS DESK KAVRDHA :-

कवर्धा के झलमला जोड़ी घाट में भोरमदेव ट्रेवल्स की बस पलट गई. भोरमदेव ट्रेवल्स की बस सुबह 09 बजे रेंगाखार से कवर्धा जा रही थी.इसी दौरान जोड़ी घाट के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना के बाद बस में बैठे महिला और बच्चों की चीख-पुकार निकलने लगी. बस हादसा जिस जगह पर हुआ वहां से थोड़ी ही दूर पर गहरी खाई है.जिसमें बस जाने से बच गई.नहीं तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस को जैसे ही बस हादसे की सूचना मिली टीम फौरन घटना स्थल पर पहुंची.इसके बाद एम्बुलेंस और पुलिस वाहन की सहायता से घायलों झलमला समुदायिक स्वस्थ्य के और रेंगाखार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.
”सुबह लगभग सवा नौ बजे झलमला पुलिस को सूचना मिली कि जोड़ी घाट के पास बस पलट गई है.बस सवार लोग घायल अवस्था में पड़े हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फौरन घटना स्थल के लिए रवाना हुई. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.

कैसे हुई घटना ?: बताया जा रहा है कि भोरमदेव ट्रेवल्स की यात्री बस CG 09 0322 रेंगाखार से 50 सवारी लेकर चिल्फी होते हुए कवर्धा के लिए निकली थी.इसी दौरान बस जोड़ी घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. बस हादसे में ड्राइवर कंडक्टर समेत 25 यात्री घायल हुए हैं. घायलों में महिलाएं और बच्चों की संख्या ज्यादा है.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE