
NCG NEWS DESK NEWS DELHI :-
दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की पार्टी आप पर बड़ा आरोप लगा है। आम आदमी पार्टी पर आरोप है कि, दिल्ली हाई कोर्ट की आवंटित ज़मीन पर आम आदमी पार्टी का कार्यालय चल रहा है। आम आदमी पार्टी की इस हरकत पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को ये जमीन खाली कराने का आदेश दिया है।
आज मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं है। जानकारी के अनुसार, आप पार्टी का कार्यालय दिल्ली हाई कोर्ट को आवंटित राउज एवेन्यू के एक प्लॉट पर चल रहा है। यहां पहले दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मंत्री का आवास था, लेकिन बाद में AAP ने इसे अपना ऑफिस बना लिया।
कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि, कोई भी कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता। कोई राजनीतिक पार्टी उस जमीन पर कैसे जमी रह सकती है? कोर्ट ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए आदेश दिया कि, लोक निर्माण विभाग के सचिव, वित्त सचिव और हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के साथ मीटिंग करें और इस कब्जे को हटाने को लेकर समाधान निकाले।
ये भी पढ़े :-
- नशीली चाय पिलाकर लड़की से बनाए शारीरिक संबंध, वीडियो बना दी वायरल करने की धमकी
- दिल्ली में आम आदमी पार्टी से नहीं जीत सकते नरेंद्र मोदी: अरविंद केजरीवाल
- Breaking News: पाटन विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी AAP



















