बुजुर्ग किसान को शंभू बॉर्डर पर आया दिल का दौरा,मौत आंसू गैस के गोले से दम घुटने से GRP सब इंस्पेक्टर ने गवाई जान

NCG NEWS DESK NEW DELHI :-
हरियाणा में अंबाला के निकट शंभू सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों में शामिल 63 वर्षीय एक बुजुर्ग किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ज्ञान सिंह ने सुबह छाती में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें पंजाब के राजपुरा में सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें पटियाला के राजेन्द्र अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बुजुर्ग किसान पंजाब के गुरुदासपुर जिले से थे और किसानों के दिल्ली चलो मार्च में शामिल होने के लिए दो दिन पहले शंभू सीमा पहुंचे थे।
वहीं, अंबाला में तैनात GRP के सब-इंस्पेक्टर हीरालाल की मौत हो गई। इसकी वजह आंसू गैस के गोले से दम घुटना बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हीरालाल को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया था। सब इंस्पेक्टर हीरालाल मूलरूप से सोनीपत के खरखौदा गांव का है जोकि पानीपत में रहता है। परिजनों ने बताया कि हीरालाल को तीन-चार तीन पहले समालखा चौकी से अंबाला भेजा गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
बता दें कि फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून और कर्जमाफी समेत 12 मांगों को लेकर दिल्ली कूच को आमादा किसान हरियाणा बॉर्डर पर डटे हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों की तैनाती के कारण तनाव की स्थिति बनी है। शंभू और दातासिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर किसानों ने दिल्ली कूच के लिए मोर्चा संभाले रखा, लेकिन आगे बढ़ने का प्रयास नहीं किया।
ये भी पढ़े :-
- Manipur ; भीड़ और पुलिस की आपसी झड़प, सरकारी परिसर में घुसकर वाहनों को लगा दी आग, 1 की मौत,25 लोग घायल
- CG शराब घोटाला: 2000 करोड़ के शराब घोटाले में आबकारी विभाग के निलंबित अरुणपति त्रिपाठी को बेल, 9 माह पहले ED ने किया था गिरफ्तार
- मंहगे शौक पूरा करने के लिए चोरी, आरोपियों से 3 लाख से ज्यादा की कैश बरामद



















