LIVE UPDATE
रायपुर

Central GST टीम ने रेलवे स्टेशन में मारा छापा, 113 पैकेट पार्सल सीज

NCG NEWS DESK RAIPUR :-

व्यापारियों और पार्सल एजेंट की मिली भगत का सेंट्रल जीएसटी की टीम ने भंड़ाफड़ किया है। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन में छापा मारकर 113 पैकेट पार्सल बिना बिल के जब्त किया है। इन सभी पार्सल के पैकेट को सीज कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सूत्रों के मुताबिक ये सभी पार्सल रायपुर रेलवे स्टेशन के दो अलग-अलग एजेंट लोग है और उन्हें ये पार्सल 1 दर्जन से अधिक व्यापारियों ने बुक करवाकर रायपुर के लिए भेजे थे। सूत्र बताते है कि ये पार्सल शालिमार से रायपुर आए थे और रायपुर में राधा स्वामी कार्गो के रमन लाल और सचिन जंघेल के नाम पर बुक (बतौर एजेंट के रूप में) होकर रायपुर पहुंचे थे।

जैसे ही ये सामान रायपुर रेलवे स्टेशन में उतरा गया टीम ने सीधे छापा मार इसे जब्त किया। इसमें सचिन जंघेल के 81 पैकेट और बाकी रमन लाल के पार्सल बताएं जा रहे है। बता दें कि ये सभी पार्सल लीज बोगी से बुक होकर रायपुर पहुंचे थे।

सूत्रों के मुताबिक रायपुर पार्सल दफ्तर में एजेंट ने सेंट्रल जीएसटी की टीम को कागजों में उलझाने की कोशिश की, लेकिन टीम एजेंट के झांसे में नहीं आई और इसके बाद 113 पार्सल के पैकेट को जब्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE