LIVE UPDATE
भारत

कांग्रेस को बड़ा झटका: BJP में शामिल हुए कांग्रेस विधायक, इस राज्य में अब पार्टी के पास बचे सिर्फ एक MLA

NCG NEWS DESK Arunachal :-

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस विधायक दल के नेता लोम्बो तायेंग विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए. कांग्रेस विधायक तायेंग के बीजेपी में शामिल होने के साथ ही 2019 में 60 सदस्यीय विधानसभा में 4 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के पास अब केवल एक विधायक शेष रह गया है. वो हैं पूर्व सीएम नबाम तुकी.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

अरुणाचल में पिछले सप्ताह कांग्रेस के दो विधायक निनॉन्ग एरिंग और वांगलिन लोवांगडोंग भाजपा में शामिल हो गए थे. तब एनपीपी के 2 विधायकों मुत्चू मिथी और गोकर बसर ने भी बीजेपी की सदस्यता ली थी. पूर्वी सियांग जिले के मेबो से 6 बार के विधायक तायेंग के साथ तिरप जिले के खोंसा पश्चिम से निर्दलीय विधायक चकत अबो भी भाजपा में शामिल हो गए.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बियूराम वाहगे ने दोनों विधायकों का पार्टी में स्वागत किया. तायेंग पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री थे. बता दें कि अरुणाचल में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी होते हैं. निर्दलीय विधायक चकत अबो के पति तिरोंग अबो नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार थे, उनकी 2019 विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा से पहले संदिग्ध एनएससीएन उग्रवादियों द्वारा हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उपचुनाव हुए थे. इसमें चकत अबो खोंसा पश्चिम सीट जीती थीं.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE