LIVE UPDATE
भारत

आतंकी-गैंगस्टरों के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, 30 जगहों पर छापेमारी

NCG NEWS desk New Delhi :-

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने खालिस्तान गैंगस्टर लिंग मामले में चार राज्यों में छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में लगभग 30 जगहों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में गैंगस्टर और आतंकियों के बीच नेक्सस की पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसी पंजाब के मोगा में अलग-अलग ठिकानों पर भी रेड कर रही है। NIA के साथ मोगा पुलिस भी मौजूद है। मोगा के हलका निहाल सिंह वाला के गांव बिलासपुर में NIA की टीम जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इससे पहले सितंबर 2023 में भी NIA ने गैंगस्टर और खालिस्तानी गठजोड़ के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया था। जांच एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली NCR, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में करीब 51 ठिकानों पर छापेमारी की थी। NIA ने आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग्स डीलर्स के बीच सांठगांठ से जुड़े 3 केस में ये कार्रवाई की थी।

सितंबर में हुई छापेमारी के दौरान सबसे ज्यादा पंजाब में 30 जगहों पर NIA की टीम पहुंची थी। वहीं, राजस्थान में 13, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में 2, दिल्ली-NCR और यूपी में 1-1 जगह छापेमारी की गई थी। NIA सूत्रों के मुताबिक, विदेशों में बैठे खालिस्तानी और गैंगस्टर भारत मे ग्राउंड वर्कर को हवाला चैनल से ड्रग्स और हथियार के लिए फंडिंग कर रहे हैं। गैंगस्टर-खालिस्तानियों की इसी फंडिंग चेन को खत्म करने के लिए NIA का एक्शन जारी है।

करीब पांच महीने पहले NIA ने जिन ठिकानों को निशाना बनाया था, वे लॉरेंस बिश्नोई, बंबिहा गैंग और अर्श डल्ला गिरोह के सदस्यों से जुड़े थे। दिल्ली में भीमा थाना रोड़ी में NIA की टीम पहुंची थी। यहां यादविंदर उर्फ जशनप्रीत के घर पर रेड रेड डाली गई थी, जो की पेशे से बाउंसर है। यादविंदर के खाते में विदेश से फंडिंग हुई थी, उसके फोन से विदेश में भी बात हुई थी।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE