LIVE UPDATE
भारत

PM मोदी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की एक और शिकायत

NCG NEWS DESK NEW DELHI :-

TMC की ओर से चुनाव आयोग में 24 घंटे में PM मोदी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की 2 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। 18 मार्च को TMC नेता डेरेक ओब्रायन ने चुनाव आयोग को कंप्लेंट लेटर लिखा है। इस लेटर में उन्होंने लिखा- मोदी की ओर से 16 मार्च को आचार संहिता लागू होने के बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा का वॉट्सऐप मैसेज देशवासियों के पास पहुंचा। यह आचार संहिता का उल्लंघन है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

डेरेक ओब्रायन ने दावा किया कि मैसेज के साथ PM की ओर से लेटर भी भेजा गया था। इसमें लिखा था कि पिछले 10 साल में देश के 140 करोड़ से अधिक लोगों को भारत सरकार की योजनाओं से लाभ हुआ। डेरेक ने कहा कि इससे साफ है कि PM की ओर से भेजे गए मैसेज में भाजपा का प्रचार हुआ है। इससे पता चलता है कि मोदी-भाजपा केंद्र सरकार के राजस्व के जरिए अपनी योजनाओं का प्रचार कर रही है।

इससे पहले सोमवार को ही TMC सांसद साकेत गोखले ने भी मोदी के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि मोदी ने आंध्रप्रदेश के पलनाडु में लोकसभा सीट चिलकलुरिपेट में चुनावी रैली में भाग लेने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया था।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE