LIVE UPDATE
भारत

इंडिया’ गठबंधन की रैली में मंच फुल, कुर्सियों खाली; आम लोग दिखे गायब

NCG NEWS DESK NEW DELHI :-

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली में खाली कुर्सियां नजर आईं और आम लोग गायब दिखे। अपने भाषणों में अलग-अलग विपक्षी दलों के नेता मोदी सरकार को हटाने की बात करते नजर आए। किसी ने “अबकी बार 400 पार” के नारे पर तंज कसा तो किसी ने गारंटियां देकर वोटर को लुभाने की कोशिश की।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

विपक्ष ने रैली के लिए माहौल बनाना कई दिन पहले से शुरू कर दिया था, लेकिन, इस ‘मेगा शो’ की हवा खाली कुर्सियों ने निकाल दी। रामलीला मैदान में खाली पड़ी ये कुर्सियां ‘इंडिया’ गठबंधन के फ्लॉप शो की जीती-जागती तस्वीर हैं। मंच पर अलग-अलग नेता भाषण देने आए और गए, लेकिन कुर्सियां फिर भी खाली ही रहीं।

सोनिया विहार से आये तीन दोस्तों आनंद (19), आदी और राज वर्मा ने बताया कि उन्हें किसी “ईवेंट के सर” ने रैली में आकर थोड़ा समय बिताने के लिए कहा है। आनंद ने कहा, पता नहीं रैली क्यों है। पूछे जाने पर उसने कहा कि बाद में खाने का भी इंतजाम है। आदी ने कहा, “हम बस आ गये हैं। हमारी कुछ भी मांगें नहीं हैं। राज वर्मा ने पूछे जाने पर कहा, हो सकता है पैसे वगैरह भी मिलेंगे। कितने पैसे मिलेंगे, यह पूछने पर उसने कहा कि लगभग 300 रुपये मिलेंगे।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE