LIVE UPDATE
रायपुर

कांग्रेस में भगदड़ मची है, उनके नेता पार्टी छोड़ के भाग रहे हैं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

NCG NEWS DESK Kanker: –

चरणदास महंत के कांग्रेस के हार की स्थिति वाले बयान पर किए गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची है। उनके नेता पार्टी छोड़ के भाग रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा नेता जहां भी सभा या रैली में जा रहे हैं, वहां कांग्रेसियों की पार्टी में शामिल होने की होड़ मची है। जनता इस बार कांग्रेस को पूरी तरह से बाय-बाय करने को तैयार है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

गौरतलब है कि आज ही नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का बयान आया है कि मेरी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तत्कालीन मंत्रियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उस समय गलती हुई है, जिसका खामियाजा हम आज भुगत रहे हैं कि हम आज सरकार में नहीं हैं और लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के पक्ष में अभी तक कोई वातावरण नहीं बना है। इसी विषय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर में पत्रकारों के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE