LIVE UPDATE
भारत

एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस : यात्री ने TTE को ट्रेन से दिया धक्का, मौके पर हुई मौत

NCG NEWS DESK trishoor :-

केरल के त्रिशूर जिले में मंगलवार को बिना टिकट यात्रा कर रहे एक यात्री ने ‘टीटीई’ के आपत्ति जताने पर उसे चलती ट्रेन से कथित तौर पर धक्का दे दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम त्रिशूर मेडिकल कॉलेज पुलिस थाना क्षेत्र के वेलप्पाया इलाके में हुई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस के अनुसार, जब टीटीई के. विनोद ने यात्री से टिकट मांगा तो उसने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। यह घटना एर्नाकुलम से पटना जा रही ट्रेन में हुई। पुलिस ने घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को पलक्कड में पकड़ लिया। वह एक प्रवासी मजदूर है।

पुलिस के अनुसार, यह संदेह है कि टीटीई के रेल पटरी पर गिरने के बाद विपरीत दिशा में जा रही एक अन्य ट्रेन ने उसे कुचल दिया। यह घटना एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस के त्रिशूर रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद हुई|

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE