LIVE UPDATE
राजनीति

हेमा मालिनी पर विवादित टिप्पणी, वायरल हो रहा रणदीप सुरजेवाला का वीडियो

Ncg news desk Haryana :-

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी नेता और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी को लेकर विवादित टिप्पणी की है. कांग्रेस नेता की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें रणदीप सुरजेवाला सांसद पर विवादित टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी ये वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए निशाना साधा है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दरअसल, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला एक अप्रैल को हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कैथल स्थित एक गांव में INDI अलायंस के उम्मीदवार के सुशील गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने बीजेपी नेता और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि हम लोग एमएलए-एमपी क्यों बनाते हैं, ताकि वो हमारी बात उठा सकें और हमारी बात को मनवा सकें.

कांग्रेस नेता की इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री और हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने रणदीप सुरजेवाला पर हमला बोला है. उन्होंने वीडियो साझा कर लिखा, बात मोहब्बत की दुकान खोलने की हुई थी, लेकिन कांग्रेस नफरत की दुकान खोल बैठी है. महिलाओं के प्रति गिरी हुई सोच रखने वाले कांग्रेस के नेता अवश्यंभावी हार की हताशा और कुंठा में अपने चरित्र का दिन-ब-दिन पतन कर रहे हैं.

वहीं, रणदीप सुरजेवाला को घेरते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर उनका वीडियो साझा कर लिखा, कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी पर एक घृणित टिप्पणी की है. उनकी ये टिप्पणी न केवल हेमा मालिनी के लिए है, बल्कि ये बात सामान्य रूप से महिलाओं के लिए भी अपमानजनक है.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE