LIVE UPDATE
भारत

कॉन्ट्रैक्ट रद्द होने से नाराज युवक ने समोसे में कंडोम, पत्थर, तंबाकू भर कर्मचारियों को खिलाया, FIR

NCG NEWS DESK Pune :-

महाराष्ट्र के पुणे में एक कंपनी के कैंटीन में समोसे के अंदर कंडोम, पत्थर और तम्बाकू जैसी चीजें मिलने के बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। मामले में 1 आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जिन लोगों के खिलाफ एकआईआर दर्ज की गई है उनके नाम रहीम शेख, अजहर शेख, मजार शेख, अजर शेख और विक्की शेख हैं। बताया जा रहा है कि सभी आरोपितों ने कंपनी द्वारा अपना कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने से नाराज हो कर ऐसा कदम उठाया था। घटना बुधवार (27 मार्च, 2024) की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना पुणे के पिंपरी चिंचवड इलाके की है। यहां के चिखली स्थित एक कंपनी के अधिकारी कीर्तिकुमार शंकरराव देसाई ने रविवार (7 मार्च, 2024 ) को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। चिखली थाने में दी गई इस शिकायत में उन्होंने बताया है कि उनकी कंपनी को चिखली की ही एक अन्य बड़ी कंपनी से खाना सप्लाई का ऑर्डर मिला है। इसी ऑर्डर में समोसे की सप्लाई के लिए कीर्तिकुमार ने SRS एंटरप्राइजेज नाम की एक कंपनी के साथ समझौता किया गया।

SRS कंपनी के मालिक का नाम रहीम शेख है। कीर्तिकुमार के अनुसार, SRS कम्पनी से सप्लाई हो रहे समोसे में एक दिन घावों पर लगाने वाली पट्टी निकली। जिसके बाद कीर्तिकुमार की कंपनी ने रहीम खान की कंपनी SRS से अपना अनुबंध समाप्त कर लिया और समोसे सप्लाई करने का ऑर्डर पुणे की एक अन्य कम्पनी मनोहर इंटरप्राइजेज को दे दिया। लेकिन इस बात से SRS का मालिक रहीम खान नाराज हो गया। उसने अपने साथियों अज़हर शेख और मजार शेख के साथ मिल कर बड़ी साजिश रच डाली।

27 मार्च, 2024 को रहीम खान ने अपने मजदूरों को ऑर्डर दे कर समोसे में कंडोम, गुटखा और पत्थर भरवा दिए। इस समोसे को रहीम ने सुबह साढ़े 7 से 9 बजे के बीच चिखली स्थित उसी कंपनी में बंटवा भी दिए जहाँ से उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला था। लेकिन जब कर्मचारियों ने समोसे खाने शुरू किए तो उसमे भरे कंडोम, गुटखा और पत्थर आ गए। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ ठाणे में शिकायत दर्ज कराई गई है।

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE