LIVE UPDATE
राजनीति

Lok Sabha Elections : मायावती को बड़ा झटका, BSP सांसद मलूक नागर हुए RLD में शामिल

NCG NEWS DESK  New Delhi –

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका लगा है। बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वो गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मलूक नागर को गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोकदल में शामिल किया। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बीएसपी ने इस बार बिजनौर सीट से सांसद मलूक नागर का टिकट काट दिया था। उनकी जगह मायावती ने चौधरी ब्रजेंद्र सिंह को बीएसपी का उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही मलूक नागर के बीएसपी छोड़ने की खबरें सामने आई थीं। लेकिन बिजनौर से टिकट कटने के बाद उन्होंने अब पार्टी छोड़ दी है।

पार्टी छोड़ने के तुरंत बाद ही मलूक नागर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। मलूक नागर ने राष्ट्रीय लोक दल में शामिल होने पर कहा, साल 2006 से मैं बसपा में हूं। ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड है, 18 साल तक बसपा में कोई और नहीं टिका। बसपा में लोग या तो पार्टी से निकाल दिए जाते हैं या पार्टी छोड़कर चले जाते हैं।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE