LIVE UPDATE
भारत

देश में सबसे बड़ा स्कैम करने वाली रियल एस्टेट टाइकून ट्रूंग माय लैन को मौत की सजा

NCG NEWS DESK Hanoi : –

वियतनाम की अदालत ने देश के सबसे बड़े धोखाधड़ी मामले में रियल एस्टेट टाइकून ट्रूंग माय लैन को मौत की सजा सुनाई है। रियल एस्टेट टाइकून ट्रूंग माय लैन(67) पर देश के अब तक के सबसे बड़े वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप था। जिसके चलते उन्हें दक्षिणी वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर की एक अदालत ने गुरुवार को मौत की सजा सुनाई। उनपर रियल एस्टेट कंपनी वान थिन्ह फैट के अध्यक्ष पद पर रहते हुए 12.5 अरब अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। जो देश की 2022 जीडीपी का लगभग 3 फीसदी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

उन्होंने 2012 से 2022 के बीच सैगोन ज्वाइंट स्टॉक कमर्शियल बैंक को अवैध रूप से नियंत्रित किया ताकि हजारों शेल कंपनियों के जरिये और सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देकर इन फंडों को निकाला जा सके। बता दें कि, अक्टूबर 2022 में लैन की गिरफ्तारी वियतनाम में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में सबसे हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी में से एक थी। भ्रष्टाचार विरोधी अभियान 2022 के बाद से तेज हो गई है।

वियतनाम में तथाकथित भ्रष्टाचार विरोधी अभियान ने वियतनामी राजनीति के सबसे ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को भी अपनी चपेट में लिया है। पूर्व राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने भी इस अभियान में फंसने के बाद मार्च में इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE