LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

सीएम का बढ़ा आरोप, कांग्रेस के खात्मे के बाद ही हो पाएगा नक्सलियों का बस्तर से सफाया

NCG NEWS DESK Raipur :-

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सीएम साय कांग्रेस पार्टी पर हमले पर हमले कर रहे हैं। इस बार सीएम साय ने दो टूक लहजे में कहा है कि नक्सलियों को शहीद बताने वाले, 29 नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने को फर्जी एनकाउंटर बताने वाले और मुठभेड़ की जांच की मांग करने वाले कांग्रेसियों को चुनाव में उनके इस सवाल का जवाब जनता देने जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
Weekend Trip: पारसनाथ हिल की इन 5 जगहों पर बिताएं वीकेंड, मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारे
Weekend Trip: पारसनाथ हिल की इन 5 जगहों पर बिताएं वीकेंड, मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारे
July 18, 2026
Weekend Trip:अगर आप इस वीकेंड कहीं शांत और खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पारसनाथ हिल एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम ने कहा कि कांग्रेसी यह साफ जान लें और समझ लें कि बस्तर की जनता विकास की समर्थक है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस तरह के बयानों से यह साफ हो गया कि नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी है। सीएम ने कहा कि इस काम की शुरआत बस्तर की जनता कल 19 अप्रैल को करने जा रही है।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस तरह से कांकेर में हुई मुठभेड़ की घटना को लेकर बयान दे रही थी उससे यह स्पष्ट हो गया है कि नक्सलियों को पाल-पोसकर संरक्षण देने का काम कांग्रेस हमेशा करती रही है। कांग्रेस के इस कृत को अब बस्तर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, इसका जवाब लोकसभा के चुनाव में जनता देगी।

ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली के जसोला नाले में गिरे मासूम मिथुन का शव बरामद, परिवार में मातम
दिल्ली के जसोला नाले में गिरे मासूम मिथुन का शव बरामद, परिवार में मातम
August 26, 2026
दिल्ली के जसोला इलाके में खुले नाले में गिरे 15 वर्षीय मिथुन का शव कई दिनों की तलाश के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम साय ने कहा कि प्रदेश में नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के निर्दोष बेटों के खून से बस्तर की धरती को लाल किया है। हम नक्सलियों के अब आमने सामने की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमरे साथ अब जनता ने भी नक्सलियों का सफाया करने का ठान लिया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोकसभा के इस चुनाव में कांग्रेस के सफाए के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने जा रही है।

प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद से मुक्त कराएगी। साय ने कहा कि नक्सलियों के सबसे सुरक्षित किले में घुसकर एक साथ 29 नक्सलियों को मार गिराना ऐतिहासिक सफलता है। नक्सलियों पर की गई यह सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ा: साधारण बस अब 1.75 रुपए प्रति किमी
छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ा: साधारण बस अब 1.75 रुपए प्रति किमी
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ में साधारण बस का किराया 1.25 से बढ़कर 1.75 रुपए प्रति किमी हुआ। जानें डीलक्स-एसी बसों की नई दरें,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE