LIVE UPDATE
भारत

AAP ने जारी की स्टार प्राचरकों की सूची, जेल में बंद CM केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के भी नाम

NCG NEWS DESK New Delhi :-

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली और हरियाणा के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें 40 नेताओं के नाम दर्ज हैं। इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, राघव चड्ढा और मनीष सिसोदिया के नाम भी शामिल हैं।दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को छठे चरण में मतदान होना है। ‘इंडिया’ ब्लॉक की तरफ से आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आप द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में कई ऐसे नेताओं का भी नाम शामिल है, जो फिलहाल प्रचार करने की स्थिति में नहीं हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कथित आबकारी नीति घोटाले में जेल में बंद हैं। वहीं, राघव चड्ढा आंखों की सर्जरी के लिए इंग्लैंड गए हुए हैं।

ईडी ने सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था, जबकि मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। बीते 21 मार्च को सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली भी ईडी ने गिरफ्तार किया था।

स्टार प्रचारकों की सूची में अन्य प्रमुख नाम संजय सिंह, डॉ. संदीप पाठक, पंकज कुमार गुप्ता, एन.डी. गुप्ता, गोपाल राय, राघव चड्ढा, सत्येन्द्र जैन, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, स्वाति मालीवाल, राखी बिड़लान, हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह जोरमाजरा का है।

AAP ने जारी की स्टार प्राचरकों की सूची, जेल में बंद CM केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के भी नाम

40 स्टार प्रचारकों  की लिस्ट

  1. अरविंद केजरीवाल
  2. सुनीता केजरीवाल
  3. भगवंत सिंह मान
  4. मनीष सिसौदिया
  5. संजय सिंह
  6. डॉ. संदीप पाठक
  7. पंकज कुमार गुप्ता
  8. एनडी गुप्ता
  9. गोपाल राय
  10. राघव चड्ढा
  11. सत्येन्द्र जैन
  12. आतिशी
  13. सौरभ भारद्वाज
  14. कैलाश गहलोत
  15. इमरान हुसैन
  16. स्वाति मालीवाल
  17. राखी बिड़लान
  18. हरपाल सिंह चीमा
  19. अमन अरोड़ा
  20. अनमोल गगन मान
  21. चेतन सिंह जोरमाजरा
  22. हरजोत सिंह बैंस
  23. बलकार सिंह
  24. दिलीप पांडे
  25. दुर्गेश पाठक
  26. जीतेन्द्र सिंह तोमर
  27. जरनैल सिंह
  28. ऋतुराज झा
  29. राजेश गुप्ता
  30. गुलाब सिंह यादव
  31. संजीव झा
  32. मुकेश अहलावत
  33. शैली ओबेरॉय
  34. पंकज गुप्ता (भैया जी)
  35. सारिका चौधरी
  36. विशेष रवि
  37. अखिलेश पति त्रिपाठी
  38. अमानतुल्लाह खान
  39. निम्मी रस्तोगी
  40. अंजलि राय

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE