LIVE UPDATE
भारत

कांग्रेस दफ्तर के बाहर गाड़ियों में तोड़फोड़, कार्यकर्ताओं पर भी अज्ञात आरोपियों ने किया हमला

NCG NEWS DESK UTTAR PRADESH :-

अमेठी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बीती देर रात कथित तौर पर हमला किया गया है। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में बीजेपी का झंडा लगी गाड़ी में आए लोगों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़े कार्यकर्ताओं की पिटाई की और दर्जनों गाड़ियों में तोड़ फोड़ की। हमले के बाद की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर सीधा आरोप लगाया है कि चुनाव में हार के डर से बीजेपी बौखला गई है और इसीलिए कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

एक्स पर पोस्ट संदेश में यूपी कांग्रेस ने कहा है कि, “हार के डर से बौखलाई भाजपा अमेठी में प्रशासन की मौजूदगी में भाजपाइयों ने जिला कार्यालय के बाहर खड़ी दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल कार्यालय में ही मौजूद थे। उन्होंने कांग्रेसजनों के साथ उपद्रवियों को वहां से भगाया लेकिन पुलिस हर बार की तरह तमाशबीन बनी रही जैसे सब कुछ उसकी शह पर हो रहा हो। भाजपा अपनी हार पहले ही मान चुकी है तभी इतनी नीचता और ओछी हरकतों पर उतर आए हैं। सनद रहे! कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के “बब्बर शेर” किसी से नहीं डरते।”

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE