LIVE UPDATE
रायपुर

मुझे शराब ऑफर किया गया, देर रात कमरे का दरवाजा खटखटाते थे- राधिका खेड़ा का सनसनीखेज आरोप

NCG NEWS DESK Raipur : –

राधिका खेड़ा ने कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला पर बड़ा ही गंभीर आरोप लगाया है। दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में राधिका खेड़ा ने सुशील आनंद शुक्ला पर न्याय यात्रा के दौरान शराब का ऑफर करने, आधी रात उनके कमरे का दरवाजा खटखटाने और फिर राजीव भवन में हुए विवाद के दौरान कमरा बंद कर अभद्रता करने जैसे संगीन आरोप लगाये हैं। दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर राधिका खेड़ा ने न्याय यात्रा के दौरान कोरबा और अन्य जगहों पर उनके शराब ऑफर करने का आरोप लगाया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

राधिका खेड़ा ने सुशील आनंद शुक्ला के अलावे धनंजय सिंह ठाकुर का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इनलोगों ने शराब का ऑफर किया और फोन करके देर रात तक पूछते थे कि कौन सी ब्रांड की शराब पीनी है, वो उनके कमरे में पहुंचाने का काम करेंगे। यही नहीं राधिका खेड़ा ने ये भी आरोप लगाया कि पूरे मामले की जानकारी उन्होंने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और भूपेश बघेल को भी दी थी, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की।

राधिका खेड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में उस दिन राजीव भवन में हुए विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वो एक मामले को लेकर मीडिया विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला के पास गयी थी, लेकिन उनसे अभद्रता की गयी। सुशील आनंद शुक्ला के इशारे पर राजीव भवन में कमरा बंद कर दिया गया, वो चिल्लाने लगी और किसी तरह से वहां से भागी। राधिका खेड़ा ने ये आरोप लगाया कि वो संगठन महामंत्री के पास भी गयी, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE