LIVE UPDATE
रायपुर

5 बजे तक 66.87% मतदान, आधे घंटे बाद बंद होगी वोटिंग

NCG NEWS DESK Raipur :-

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के लिए मतदान खत्म होने में आधे घंटे से भी कम का समय रह गया है। शाम 6 बजे के बाद जो लोग पोलिंग बूथ में हैं, वही मतदान कर सकेंगे। अंतिम चरण में प्रदेश में 7 लोकसभा सीटों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और सरगुजा के लिए मतदान हो रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

शाम 5 बजे तक 66.87% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान अभी तक रायगढ़ में 75.84% हुआ है। जबकि सबसे कम बिलासपुर में 60.05% मतदान हुआ है। रायपुर में मतदान के लिए पहुंचे एक व्यक्ति को मृत बता दिया। उन्हें मतदान करने से रोक दिया गया है।

अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। तीसरे चरण में 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE