LIVE UPDATE
कानूनभारत

नरोदा ग्राम की घटना : ना किसी ने मारा है, ना कोई मरा है…!

व्यंग्य : ना किसी ने मारा है, ना कोई मरा है…!

व्यंग्य : राजेन्द्र शर्मा नरोदा गाम : ना किसी ने मारा है, ना कोई मरा है...!

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

NCG News desk :- 

देख लीजिए, मोदी जी का विरोध करते-करते ये विरोधी, न्यायपालिका का भी विरोध करने तक चले गए हैं। गुजरात के नरोडा गाम में 2002 के तूफान में 11 मौतों के मामले में, अदालत ने सड़सठ के सड़सठ आरोपियों को बाइज्जत बरी क्या कर दिया, विरोधी अदालत पर ही सवाल उठाने लग गए। कहते हैं — सब के सब बरी; बाबू बजरंगी भी, माया कोडनानी भी, जयदीप पटेल भी। सब के सब बरी, केस क्लोज्ड। मतलब ये कि मरने वाले ग्यारह को मारने वाला कोई भी नहीं! यानी मरने वालों ने खुद ही अपनी हत्या कर ली। हत्या में भी आत्मनिर्भरता — वाह डैमोक्रेसी की मम्मी जी, वाह! गुजरात वाले इंडिया में भी सिंपली मम्मी जी ही हैं या साक्षात ग्रांड मदर जी हैं!

नरोदा गाम : ना किसी ने मारा है, ना कोई मरा है...!

हमें तो शक है, विरोधियों के नरोडा गाम केस के फैसले के विरोध के पीछे भी मंशा कुछ और ही है। जरूर निगाहें नरोडा गाम मामले पर हैं, पर निशाना कहीं और है। कहां और क्या, सूरत में राहुल गांधी की सजा बहाल रखने वाली अदालत के फैसले पर। धोबन पर बस नहीं चला, तो लगे गदहिया के कान उमेठने। अरे भाई सोचने की बात है कि डैमोक्रेसी की मदर जी हों या ग्रांड मदर जी, अपने सरनेम को खराब करने वाले को, माफी थोड़े ही मिल जाने देंगी। और रही बात बाजू बजरंगी, माया कोडनानी वगैरह की, तो वो तो इतने इज्जतदार हैं कि उन्हें तो पहले ही नरोडा के गुलबर्ग सोसाइटी मामले में 68 या उससे भी ज्यादा मौतों के मामले मेंं भी, बाइज्जत बरी किया जा चुका था। और कोई मामला हुआ होगा, तो उसमें भी बरी होंगे और बाइज्जत ही बरी होंगे! बिलकीस बानो मामले में माफी लेकर बरी होने वाले भी, एक दिन माफ नहीं पूरे बरी किए जाएंगे। और बैस्ट बेकरी वगैरह वाले भी। कोई कसूरवार नहीं होगा, न हत्या का, न लूटपाट का, न आगजनी का, न बलात्कार का! सब बरी होंगे।

अगर विरोधी फिर भी किसने मारा, ये किसने किया, वो किसने किया का शोर मचाएंगे, तो उन्हें उसी अदालत के सामने सबूतों के साथ साबित करना होगा कि वाकई कुछ हुआ था। कुछ हुआ साबित तो कर नहीं पाएंगे; डैमोक्रेसी की मम्मी को झूठ-मूठ बदनाम करने के लिए, ससुरे सारे के सारे जेल जाएंगे। आप देखते रहना।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं. इस आलेख में दी गई किसी भी सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता अथवा सच्चाई के प्रति निडर छत्तीसगढ़ (NCG News) उत्तरदायी नहीं है. इस आलेख में सभी सूचनाएं ज्यों की त्यों प्रस्तुत की गई हैं. इस आलेख में दी गई कोई भी सूचना अथवा तथ्य अथवा व्यक्त किए गए विचार निडर छत्तीसगढ़ (NCG News) के नहीं हैं, तथा निडर छत्तीसगढ़ NCG News उनके लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं है.

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE