LIVE UPDATE
भारत

Lok Sabha Election 2024 : सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान आज 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर होना मतदान

NCG NEWS DESK New Delhi :-

देश में 19 अप्रैल से लोकसभा का चुनाव शुरु होकर अंतिम चरण में पहुंच गया है। सातवें और अंतिम चरण के लिए 1 जून को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर मतदान होना है। अंतिम चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया आज सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी। सातवें और अंतिम चरण के मतदान में पीएम मोदी, कंगना रनौत, अनुराग ठाकुर, रविशंकर प्रसाद जैसे कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
बस्ती में शिक्षिका पर नाबालिग छात्र के अपहरण और पॉक्सो का केस
बस्ती में शिक्षिका पर नाबालिग छात्र के अपहरण और पॉक्सो का केस
November 25, 2026
बस्ती में शिक्षिका पर नाबालिग छात्र के अपहरण और पॉक्सो का केस  बस्ती के कप्तानगंज में 11वीं के छात्र को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सातवें और अंतिम चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और चंडीगढ़ के निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी सीटों के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा और शाम 6 बजे समाप्त होगा। चार जून को चुनाव परिणाम का ऐलान किया जाएगा।

EVM में कैद होगी 904 उम्मीदवारों की किस्मत

ये खबर भी पढ़ें…
OYO होटल में DU छात्रा की संदिग्ध मौत, साथ ठहरे युवक की तलाश
OYO होटल में DU छात्रा की संदिग्ध मौत, साथ ठहरे युवक की तलाश
November 25, 2026
फरीदाबाद के सराय इलाके में OYO होटल के कमरे में DU की 19 वर्षीय छात्रा मृत मिली। साथ ठहरा युवक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आखिरी चरण की बात करें तो 57 सीटों पर कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं पजांब की बात करें 328, उत्तर प्रदेश 144, 134 बिहार से, 66 ओडिशा से, 52 झारखंड से, 37 हिमाचल प्रदेश से और चार उम्मीदवार चंडीगढ़ से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सातवें और अंतिम चरण में जिन हस्तियों की साख दांव पर होगी, उनमें नरेंद्र मोदी, कंगना रनौत, रवि किशन, अनुराग ठाकुर, अभिषेक बनर्जी, अफजाल अंसारी, मनीष तिवारी, रविशंकर प्रसाद, पवन सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, मीसा भारती और हरसिमरत कौर बादल आदि शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में वाराणसी, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, गाजीपुर, बलिया, सलेमपुर, चंदौली, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज। पंजाब की 13 सीटों पर चुनाव है तो बिहार में 8 सीटों पर चुनाव, पश्चिम बंगाल में 9 सीटों पर, हिमाचल प्रदेश में 4 सीटों पर ओडिशा में 6 सीटों पर, झारखंड में 3 सीटों पर चुनाव पर है।

ये खबर भी पढ़ें…
होटल से ‘बचाओ’ चिल्लाते भागी युवती, पुलिस ने निकाला सुरक्षित
होटल से ‘बचाओ’ चिल्लाते भागी युवती, पुलिस ने निकाला सुरक्षित
November 25, 2026
मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र में होटल से मदद मांगते हुए भागी युवती को पुलिस ने सुरक्षित निकाला। युवक छत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

4 जून पर टिकी सबकी निगाहें

अंतिम चरण को लेकर बीजेपी, कांग्रेस, सपा और बसपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। सबकी नजर अंतिम फेज में होने वाले मतदान पर टिका है क्योंकि एनडीए और इंडिया गठबंधन के लिए यही दौर अंतिम और यही दौर भारी रहने वाला है। बीजेपी की तरफ से पूर्वांचल की सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार के लिए उतार दिया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ सहित गृह मंत्री अमित शाह को अहम जिम्मेदारी दी गई थी। बीजेपी के ये दिग्गज नेताओं ने जमकर जनसभा की हैं। तो वहीं अंतिम चरण के लिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका चोपड़ा ने पूरी ताकत झोंक दी थी। अब सबकी निगाहें 4 जून पर टिकी हैं। क्योंकि इसी दिन चुनाव के परिणाम आने वाले हैं।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE