पीएम आवास योजना: अवैध कब्जों को हटाकर 6 मकानों को कराया गया खाली, जल्द होगा आवंटन

भिलाईनगर: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किफायती आवास ए.एच.पी. के 3709 स्वीकृत मकानों का निर्माण भिलाई नगर निगम द्वारा 15 विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। इनमें से एक स्थान रजत बिल्डर्स में 36 आवासों का निर्माण हुआ है, जिनमें से 6 मकानों पर अवैध कब्जे की शिकायतें सामने आई थीं। पीएम आवास योजना: अवैध कब्जों को हटाकर 6 मकानों को कराया गया खाली, जल्द होगा आवंटन
कलेक्टर ने लिया संज्ञान, आयुक्त ने किया निरीक्षण
शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी ने नव नियुक्त आयुक्त बजरंग दुबे को इन अवैध कब्जों को हटाने का आदेश दिया। आयुक्त दुबे ने स्वयं प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर रजत बिल्डर्स में बनाए गए मकानों का निरीक्षण किया। इसके बाद जोन आयुक्त को कब्जे खाली कराने का आदेश जारी किया गया। पीएम आवास योजना: अवैध कब्जों को हटाकर 6 मकानों को कराया गया खाली, जल्द होगा आवंटन
6 मकानों से हटाया गया अतिक्रमण
2 अक्टूबर 2024 को जिला दंडाधिकारी, पुलिस बल और नगर निगम भिलाई की संयुक्त टीम द्वारा सभी 6 मकानों से अवैध कब्जे हटाए गए। यह कार्रवाई शांति पूर्वक पूरी की गई। सभी अतिक्रमणकर्ताओं को इससे पहले 4 बार नोटिस दिया गया था, और 1 अक्टूबर 2024 को उन्हें 24 घंटे का अंतिम नोटिस भी जारी किया गया था। पीएम आवास योजना: अवैध कब्जों को हटाकर 6 मकानों को कराया गया खाली, जल्द होगा आवंटन
जल्द होगा लॉटरी के माध्यम से आवंटन
रजत बिल्डर्स के इन मकानों का आवंटन 3 अक्टूबर 2024 को लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। अब अवैध कब्जों को हटाए जाने के बाद आवंटन प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न की जाएगी। पीएम आवास योजना: अवैध कब्जों को हटाकर 6 मकानों को कराया गया खाली, जल्द होगा आवंटन



















