अंतर्राज्यीय सीमा से आने वाले अवैध धान पर होगी कड़ी निगरानी

बीजापुर : खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संबित मिश्रा ने जिला स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के लिए पंजीयन और विपणन वर्ष 2024-25 की उपार्जन नीति का गहन अध्ययन करें और शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करें। अंतर्राज्यीय सीमा से आने वाले अवैध धान पर होगी कड़ी निगरानी
अवैध धान की रोकथाम पर जोर
बीजापुर जिला तेलंगाना और महाराष्ट्र की सीमाओं से सटा हुआ है, जिससे अवैध धान की तस्करी की संभावना रहती है। इसे रोकने के लिए अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही धान खरीदी के लिए किए गए गिरदावरी का फील्ड वेरिफिकेशन ब्लॉक और जिला अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। अंतर्राज्यीय सीमा से आने वाले अवैध धान पर होगी कड़ी निगरानी
नियद नेल्लानार योजना और अभिनव पहल की समीक्षा
बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “नियद नेल्लानार” के तहत सर्वे कार्य की समीक्षा की गई। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई अभिनव पहल, जिसके अंतर्गत जन्म के 40 दिनों के भीतर 5 आवश्यक दस्तावेज—जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड में नाम प्रविष्टि और जाति प्रमाण पत्र—जारी किए जा रहे हैं, पर भी चर्चा की गई। सभी संबंधित अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए समय-सीमा में दस्तावेज जारी करने के निर्देश दिए गए। अंतर्राज्यीय सीमा से आने वाले अवैध धान पर होगी कड़ी निगरानी
अन्य योजनाओं की प्रगति और निर्देश
बैठक में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में मुआवजा राशि को समय पर स्वीकृत करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल, और अन्य जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारी वर्चुअली जुड़े हुए थे। अंतर्राज्यीय सीमा से आने वाले अवैध धान पर होगी कड़ी निगरानी



















