वायुसेना का MiG-29 लड़ाकू विमान आगरा में क्रैश, पायलट और सह-पायलट ने कूदकर बचाई जान

आगरा – उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार को भारतीय वायुसेना का MiG-29 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। यह हादसा कागारौल के पास सोनिगा गांव में हुआ, जहां विमान एक खाली खेत में गिरा। विमान के जमीन पर गिरते ही उसमें आग लग गई, लेकिन राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वायुसेना का MiG-29 लड़ाकू विमान आगरा में क्रैश, पायलट और सह-पायलट ने कूदकर बचाई जान
पायलट और सह-पायलट की सुरक्षित बचाव
रक्षा अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय विमान में पायलट और सह-पायलट मौजूद थे। आग लगने के बाद दोनों ने समय रहते खेत में कूदकर अपनी जान बचाई। विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और आगरा में अभ्यास के दौरान यह दुर्घटना घटी। वायुसेना का MiG-29 लड़ाकू विमान आगरा में क्रैश, पायलट और सह-पायलट ने कूदकर बचाई जान
हादसे की तस्वीरें और जांच के आदेश
घटनास्थल से मिली तस्वीरों में क्रैश हुए विमान के पास लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी के लिए रक्षा अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं, ताकि इस घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके। वायुसेना का MiG-29 लड़ाकू विमान आगरा में क्रैश, पायलट और सह-पायलट ने कूदकर बचाई जान



















