LIVE UPDATE
भिलाई

भिलाई: सुपेला फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक में जोरदार टक्कर

भिलाई: भिलाई के सुपेला फ्लाईओवर पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। नागपुर से आ रही पिकअप ट्रक से टकरा गई, जिससे पिकअप का हेल्पर साइड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना चंद्रा-मौर्या टाकीज के पास हुई। भिलाई: सुपेला फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक में जोरदार टक्कर

हादसे का विवरण

सूत्रों के अनुसार, पिकअप नंबर एमएच 30 बीडी 5621 संतरा और अनार लेकर पावर हाउस फलमंडी जा रही थी। इस दौरान फ्लाईओवर पर सामने से आ रही ट्रक नंबर एमएच 12 एनएक्स 1974 से पिकअप ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप ट्रक के पीछे फंस गई और इसका हेल्पर साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। भिलाई: सुपेला फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक में जोरदार टक्कर

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

चालक की हालत गंभीर, पुलिस ने घटनास्थल पर की कार्यवाही

पिकअप चालक को हल्की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ बताया जा रहा है। हादसे के बाद, पिकअप चालक को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पेट्रोलिंग ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को ट्रक से बाहर निकालने और फ्लाईओवर से नीचे उतारने की कार्यवाही की। भिलाई: सुपेला फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक में जोरदार टक्कर

पुलिस की जांच जारी

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सड़क सुरक्षा के नियमों के उल्लंघन की जांच की जा रही है। भिलाई: सुपेला फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक में जोरदार टक्कर

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE