LIVE UPDATE
भारत

ICICI बैंक के दफ्तरों पर GST टीम की दबिश: तफ्तीश जारी

नई दिल्ली: देश के प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक, ICICI बैंक, के तीन दफ्तरों में बुधवार को GST अधिकारियों ने छापेमारी की। यह कार्रवाई टैक्स संबंधित जांच के तहत की गई है, और महाराष्ट्र जीएसटी विभाग ने इसे अंजाम दिया। बैंक ने इस छापेमारी के बारे में स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है, जिसमें कहा गया है कि जीएसटी अधिकारियों ने बैंक के तीन दफ्तरों में जांच शुरू की है। बैंक ने बताया कि यह कार्रवाई जारी है और वह सभी जरूरी डेटा प्रदान करने में अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है।

GST अधिकारियों ने ICICI बैंक के दफ्तरों में यह जांच महाराष्ट्र जीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 67 (1) और (2) के तहत की है। यह कार्रवाई उस वक्त की गई है जब ICICI बैंक का वित्तीय प्रदर्शन मजबूत है। उल्लेखनीय है कि जुलाई से सितंबर 2024 की तिमाही में ICICI बैंक का नेट प्रॉफिट 14.5 प्रतिशत बढ़कर 11,746 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ICICI बैंक के दफ्तरों पर GST टीम की दबिश: तफ्तीश जारी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE