
Durg Crime News : दुर्ग भिलाई में सालों से नशीले पदार्थों की तस्करी, 216 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार : महाराष्ट्र से लाते हैं माल
Nidar Chhattisgarh :-

दुर्ग। मोहन नगर पुलिस ने भारी मात्रा में दो आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। लंबे अरसे से दोनों आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल थे। ये लोग ब्राउन शुगर को दुर्ग और भिलाई में ग्राहकों को सप्लाई करने का काम करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 4 लाख रुपए कीमत की 216 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया है।


मोहन नगर टीआई विपिन रंगारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विजय नगर रेलवे पटरी के नीचे दो लोग ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी करके आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 4 लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर और 1050 रुपए नगद प्राप्त हुए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम प्रांजल यादव (23 साल) निवासी शंकर नगर दुर्ग एवम रवि निर्मलकर (25 साल) गौरा चौरा शंकर नगर दुर्ग बताया


बड़े गिरोह से हैं कनेक्शन
पुलिस ने बताया कि आरोपी ब्राउन शुगर को महाराष्ट्र के नागपुर की तरफ से मंगाते हैं। इसके बाद इसे पूरे शहर में अलग-अलग ठिकानों में सप्लाई करते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वो लोग नागपुर में कहां से ब्राउन शुगर लाते हैं। इन लोगों के कनेक्शन किससे किससे जुड़े हुए हैं।
Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









