LIVE UPDATE
कोरबा

हार्पिक पीकर युवती ने की आत्महत्या: प्रेमी से परेशान होकर उठाया कदम

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के लालपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 19 वर्षीय युवती कीर्ति रात्रे ने प्रेमी की हरकतों से तंग आकर हार्पिक पीकर आत्महत्या कर ली। हार्पिक पीकर युवती ने की आत्महत्या: प्रेमी से परेशान होकर उठाया कदम

प्रेमी के साथ भागने के बाद घर लौटी थी युवती

मृतका के पिता महेतर रात्रे ने बताया कि उनकी बेटी ललित लहरे नामक युवक के साथ भाग गई थी। हालांकि, कुछ समय बाद वह घर लौट आई। लौटने के बाद युवती मानसिक तनाव में रहने लगी थी। हार्पिक पीकर युवती ने की आत्महत्या: प्रेमी से परेशान होकर उठाया कदम

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

घटना के दिन क्या हुआ?

घटना वाले दिन युवती ने अपने परिजनों को फोन कर बुलाया और उनके सामने ही टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज, कोरबा ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हार्पिक पीकर युवती ने की आत्महत्या: प्रेमी से परेशान होकर उठाया कदम

सुसाइड नोट ने उजागर किए नए तथ्य

पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बताया गया है कि यह नोट गांव के सरपंच ने लिखवाया था, जिसमें गांव का कोटवार भी मौजूद था। सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसकी जांच जारी है।हार्पिक पीकर युवती ने की आत्महत्या: प्रेमी से परेशान होकर उठाया कदम

पुलिस ने शुरू की जांच

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से प्राप्त मेमो के आधार पर मृतका के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मर्ग डायरी संबंधित जिले की पुलिस को भेजी जाएगी, ताकि मामले की गहन जांच हो सके। हार्पिक पीकर युवती ने की आत्महत्या: प्रेमी से परेशान होकर उठाया कदम

इलाके में सनसनी, प्रेम प्रसंग बना मुद्दा

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। प्रेम प्रसंग से जुड़ी इस दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर चर्चाएं जारी हैं। हार्पिक पीकर युवती ने की आत्महत्या: प्रेमी से परेशान होकर उठाया कदम

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE