LIVE UPDATE
राजनीतिरायपुर

राजधानी रायपुर में फायरिंग: कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल, आरोपी अकादमी संचालक गिरफ्तार

विजय जुलूस के दौरान चली गोली, इलाके में दहशत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्षद के विजय जुलूस के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। इस फायरिंग में कांग्रेसी कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए समर्थकों ने आरोपी के घर पर पथराव कर दिया। राजधानी रायपुर में फायरिंग: कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल, आरोपी अकादमी संचालक गिरफ्तार

फायरिंग का आरोपी अकादमी संचालक गिरफ्तार

सरस्वती नगर पुलिस के मुताबिक, ओशियन अकादमी के संचालक नंदकिशोर ने जुलूस के दौरान हुई भीड़ और शोर-शराबे से नाराज होकर एयरगन से फायरिंग कर दी। इस दौरान भूपेश चंद्राकर की कमर में छर्रा लग गया, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। राजधानी रायपुर में फायरिंग: कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल, आरोपी अकादमी संचालक गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

समर्थकों ने किया आरोपी के घर पर पथराव

फायरिंग की घटना से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपी के घर पर पथराव कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को तुरंत मौके पर पहुंचना पड़ा। राजधानी रायपुर में फायरिंग: कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल, आरोपी अकादमी संचालक गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, घायल एम्स में भर्ती

सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घायल भूपेश चंद्राकर को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। राजधानी रायपुर में फायरिंग: कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल, आरोपी अकादमी संचालक गिरफ्तार

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE