रायपुर
टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान: कांग्रेस से निकाले जाएं ‘कामचोर’ नेता

टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान: कांग्रेस से निकाले जाएं ‘कामचोर‘ नेता
कार्य निष्पादन के आधार पर हो पदों का मूल्यांकन – सिंहदेव
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव की मांग उठाई है। उन्होंने गुजरात में आयोजित कांग्रेस के अधिवेशन में स्पष्ट कहा कि जो नेता काम नहीं करते, उन्हें पदों पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। सिंहदेव ने पार्टी से अपील की है कि परफॉर्मेंस के आधार पर नेताओं का मूल्यांकन होना चाहिए और बदलाव खुले मंच पर दिखना चाहिए। टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान
“काम नहीं तो कुर्सी नहीं”: सिंहदेव का तीखा संदेश
टीएस सिंहदेव ने कहा,
“मैं खुद 72 साल का हूं, लेकिन अभी भी मुझमें ऊर्जा है। उम्र मायने नहीं रखती, काम मायने रखता है।”
उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी नेता चाहे कितना भी युवा क्यों न हो, अगर वह प्रदर्शन नहीं कर रहा तो उसे पद पर बने रहने का हक नहीं है
कांग्रेस पर तोखन साहू का हमला: ‘अब कोई वर्ग कांग्रेस के साथ नहीं‘
वहीं इस अधिवेशन पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा,
“कांग्रेस के पास कोई स्पष्ट विजन नहीं है। जनता अब जान चुकी है कि कांग्रेस देश का भला नहीं कर सकती।”
तोखन साहू ने भाजपा की नीति पर बात करते हुए कहा कि हमारी सरकार जमीनी स्तर तक योजनाओं को लेकर जाती है और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।
भारत माला प्रोजेक्ट की जांच पर क्या बोले तोखन साहू?
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में भारत माला परियोजना की जांच चल रही है और भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा। यदि कोई दोषी पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
टीएस सिंहदेव का यह बयान कांग्रेस के अंदर एक नए सुधारवादी दृष्टिकोण की ओर इशारा करता है, वहीं भाजपा नेता तोखन साहू का हमला विपक्ष की रणनीति पर सवाल खड़े करता है।
Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!









