LIVE UPDATE
टेक्नोलॉजी

राजस्व सचिव के साथ पटवारियों की बैठक खत्म, पटवारी संघ बोले – सभी 8 मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई

NCG NEWS DESK रायपुर । राजस्व सचिव के साथ पटवारियों की बैठक खत्म हो गई है। पटवारियों के साथ राजस्व सचिव ने मंत्रालय में करीब 1 घंटे तक चर्चा की। पटवारी संघ ने बताया सभी 8 मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई। कुछ मांगों पर सहमति हुई तो वहीं कुछ पर असहमति जताई गई। उन्होंने आगे कहा कल पटवारी संघ की कार्यकारिणी बैठक होगी। जिसमें सभी पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। उसके बाद ही आंदोलन का रुख तय होगा।

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से छत्तीसगढ़ पटवारी संघ प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दे रहे है। जिसकी वजह से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग आय और जाति प्रमाण के लिए भटक रहे है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेशानुसार जाति प्रमाण पत्र के लिए वांछित भू-अभिलेख, मिसल, अभिलेख, जनगणना अभिलेख, दाखिल खारिज रजिस्टर, जमाबंदी एवं खसरे की नकल जिसमें आवेदक एवं उसके परिवार के किसी सदस्य की जाति अंकित होती है, उसी आधार पर जिला अभिलेखागार एवं विभागीय आनलाइन पोर्टल के आधार पर कार्य आगे बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE