
कलेक्टर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को नोटिस जारी किया, फेसबुक पोस्ट पर विवाद
कोरबा। कलेक्टर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को नोटिस जारी किया, पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट करने के मामले में जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने नोटिस जारी किया है। यह फोटो पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की थी, जिसमें वे राज्यपाल के सामने खड़े दिखाई दे रहे थे।
फेसबुक पोस्ट पर उठा विवाद
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम आदिवासी नेता का अपमान बहुत ही कष्टप्रद है।छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम आदिवासी नेता, पूर्व मंत्री श्री ननकीराम कंवर खड़े हैं, जबकि महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी के साथ कलेक्टर अजीत बसंत बैठे हुए हैं। यह जान और सुनकर अत्यंत पीड़ा हुई। pic.twitter.com/EiGXXEkPel
— Jaisingh Agrawal (@JaiSinghMLA) July 13, 2025
WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!
14 जुलाई को जयसिंह अग्रवाल की फेसबुक प्रोफाइल से यह फोटो पोस्ट की गई थी। कलेक्टर ने नोटिस में स्पष्ट किया कि यह तस्वीर उस समय ली गई थी जब ननकीराम कंवर राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए कुछ देर खड़े हुए थे।कलेक्टर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को नोटिस जारी किया
कलेक्टर ने लिखा:
“फोटो को इस तरह प्रस्तुत किया गया है मानो बैठक की व्यवस्था में अनियमितता हुई हो। यह कृत्य प्रशासन की छवि धूमिल करने और सामाजिक वर्गों में द्वेष फैलाने की मंशा दर्शाता है।”
कलेक्टर ने दिए निर्देश: पोस्ट हटाएं या होगी कार्रवाई
नोटिस में कहा गया है कि फोटो तत्काल डिलीट करें, अन्यथा यह भारतीय न्याय संहिता के तहत दंडनीय अपराध माना जाएगा।
कलेक्टर ने चेतावनी दी कि,
“इस तरह के भ्रामक प्रचार से आम जनता के मन में शासन-प्रशासन के प्रति असंतोष फैल सकता है।”
विवाद का कारण क्या है?
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम आदिवासी नेता का अपमान बहुत ही कष्टप्रद है।छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम आदिवासी नेता, पूर्व मंत्री श्री ननकीराम कंवर खड़े हैं, जबकि महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी के साथ कलेक्टर अजीत बसंत बैठे हुए हैं। यह जान और सुनकर अत्यंत पीड़ा हुई। pic.twitter.com/EiGXXEkPel
— Jaisingh Agrawal (@JaiSinghMLA) July 13, 2025
सूत्रों के मुताबिक, फोटो को इस तरह प्रसारित किया गया जैसे बैठक में कंवर को उचित स्थान नहीं मिला हो। प्रशासन का कहना है कि यह जानबूझकर गलत धारणा फैलाने का प्रयास है।कलेक्टर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को नोटिस जारी किया



















