LIVE UPDATE
दिल्ली

DTC बसों की संख्या घटी: दिल्ली की सड़कों से हटाई गईं 533 क्लस्टर बसें, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

DTC बसों की संख्या घटी: दिल्ली की सड़कों से हटाई गईं 533 क्लस्टर बसें, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

DIMTS के तहत चल रही थीं ये बसें, परमिट खत्म होने पर संचालन रोका गया

दिल्ली में क्लस्टर बसों की कमी से बढ़ेगी परेशानी

DTC बसों की संख्या घटी: दिल्ली की सड़कों से हटाई गईं 533 क्लस्टर बसें, दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली की सड़कों से 533 क्लस्टर बसों को हटा दिया गया है, जिससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, ये बसें DIMTS (Delhi Integrated Multi-Modal Transit System) के तहत चल रही थीं और इनका परमिट 15 जुलाई को समाप्त हो गया।

40 रूटों पर देती थीं सेवाएं

दिल्ली में DIMTS के पास फिलहाल लगभग 3,200 बसों का बेड़ा है। इन 533 बसों के हटने के बाद यह संख्या घटकर करीब 2,700 रह जाएगी। ये बसें मुख्य रूप से सीमापुरी, नजफगढ़ और राजघाट कैर डिपो से चल रही थीं और लगभग 40 प्रमुख रूटों पर सेवाएं दे रही थीं। इन रूटों में कश्मीरी गेट ISBT, द्वारका, उत्तम नगर, नेहरू प्लेस, कापसहेड़ा और दक्षिणी एवं पूर्वी दिल्ली के कई क्षेत्र शामिल हैं।DTC बसों की संख्या घटी: दिल्ली की सड़कों से हटाई गईं 533 क्लस्टर बसें

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इलेक्ट्रिक बसों के लिए डिपो में बनाई जा रही जगह

जानकारी के मुताबिक, हटाई गई बसें तकनीकी रूप से अभी भी चलने योग्य थीं और इनके संचालन के लिए दो साल का विस्तार दिया जा सकता था। हालांकि, दिल्ली सरकार ने इन बसों की अवधि बढ़ाने की अनुमति नहीं दी। माना जा रहा है कि सरकार यह कदम इलेक्ट्रिक बसों के लिए डिपो और सड़कों पर जगह खाली करने के उद्देश्य से उठा रही है।DTC बसों की संख्या घटी: दिल्ली की सड़कों से हटाई गईं 533 क्लस्टर बसें

10 साल से चल रही थीं ये बसें

यह बसें पिछले एक दशक से DIMTS के तहत चल रही थीं। जून 2024 में दिल्ली सरकार ने इनके संचालन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद बस ऑपरेटरों ने अदालत का रुख किया और 15 जुलाई 2025 तक अस्थायी अनुमति दी गई थी। अब यह अवधि पूरी होने के बाद इन बसों को स्थायी रूप से हटा दिया गया है।DTC बसों की संख्या घटी: दिल्ली की सड़कों से हटाई गईं 533 क्लस्टर बसें

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE