दिल्ली-एनसीआर ट्रैफिक एडवाइजरी: 23 जुलाई तक इन रास्तों पर लगेगा प्रतिबंध, जानें वैकल्पिक मार्ग

दिल्ली-एनसीआर ट्रैफिक एडवाइजरी: 23 जुलाई तक इन रास्तों पर लगेगा प्रतिबंध, जानें वैकल्पिक मार्ग
कांवड़ यात्रा के चलते कालिंदी कुंज और कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
कांवड़ यात्रा के कारण बदला ट्रैफिक रूट
दिल्ली-एनसीआर ट्रैफिक एडवाइजरी: 23 जुलाई तक इन रास्तों पर लगेगा प्रतिबंध, सावन माह में कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 23 जुलाई तक कालिंदी कुंज और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि यात्रा के दौरान परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
कहां रहेगा आज ट्रैफिक असर?
TRAFFIC ADVISORY
In Connection with PWD Work near Petrol Pump, Majnu Ka Tila | 16.07.2025 (Wednesday), traffic movement will be affected during late-night hours.WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!Diversions will be in place on Outer Ring Road between Chandgiram Akhara, Wazirabad Flyover, and ISBT Kashmere Gate.… pic.twitter.com/YiT2iZlcYD
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 15, 2025
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई की रात तक मजनू का टीला इलाके में PWD कार्य के कारण ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इस दौरान चंदगीराम अखाड़ा, वजीराबाद फ्लाईओवर और ISBT कश्मीरी गेट के बीच आउटर रिंग रोड पर डायवर्जन लागू रहेगा।दिल्ली-एनसीआर ट्रैफिक एडवाइजरी: 23 जुलाई तक इन रास्तों पर लगेगा प्रतिबंध
23 जुलाई तक बंद रहेंगे ये रास्ते
कालिंदी कुंज से बदरपुर की ओर जाने वाला आगरा नहर रोड का आधा हिस्सा बंद रहेगा।
कालिंदी कुंज से नोएडा रोड का एक हिस्सा बंद किया गया है।
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इन इलाकों से भारी संख्या में कांवड़िए गुजरेंगे, इसलिए यह प्रतिबंध लगाया गया है।
इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
दिल्ली से नोएडा जाने वाले वाहन DND फ्लाईवे या आश्रम मार्ग का उपयोग करें।
फरीदाबाद से नोएडा जाने वाले वाहन बदरपुर से आश्रम और DND के रास्ते मथुरा रोड से जाएं।



















