छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार: 3 नए विधायक आज लेंगे मंत्री पद की शपथ, राजभवन में 500 मेहमानों के लिए बन रहे देसी पकवान

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार: 3 नए विधायक आज लेंगे मंत्री पद की शपथ, राजभवन में 500 मेहमानों के लिए बन रहे देसी पकवान, छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने जा रहा है। राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के लिए भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जहां तीन नए विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस खास मौके पर मेहमानों की आवभगत के लिए छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों की महक से राजभवन की रसोई गुलजार है।
ये तीन चेहरे बनेंगे साय सरकार में मंत्री
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में तीन नए सदस्य शामिल होने जा रहे हैं। आज सुबह 10:30 बजे होने वाले समारोह में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन इन विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे:
राजेश अग्रवाल (विधायक, अंबिकापुर)
गुरु खुशवंत साहेब (विधायक, आरंग)
गजेन्द्र यादव (विधायक, दुर्ग शहर)
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट के अन्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी विधायक मौजूद रहेंगे।छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार: 3 नए विधायक आज लेंगे मंत्री पद की शपथ
मेहमाननवाजी में छत्तीसगढ़ी स्वाद का तड़का

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले लगभग 500 मेहमानों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया है। राजभवन की रसोई में सुबह 4:30 बजे से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं, ताकि मेहमानों को छत्तीसगढ़ के ऑथेंटिक स्वाद का अनुभव कराया जा सके। मेन्यू में पारंपरिक व्यंजनों को खास तरजीह दी गई है।छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार: 3 नए विधायक आज लेंगे मंत्री पद की शपथ
भोजन की थाली में देहाती बड़ा, खुरमी जैसे देसी पकवानों के साथ कई तरह की स्वादिष्ट चटनियां परोसी जाएंगी। इसके अलावा, वीआईपी मेहमानों के लिए कई अन्य खास डिशेज और मिठाइयों का भी इंतजाम किया गया है, ताकि मेहमाननवाजी में कोई कमी न रह जाए।छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार: 3 नए विधायक आज लेंगे मंत्री पद की शपथ



















