LIVE UPDATE
अपराधरायपुर

राजधानी के बैंक में चोरी का दुस्साहसिक प्रयास: खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, गैस कटर से लॉकर काटने की कोशिश

तेलीबांधा के यूको बैंक में सायरन बजने पर भागे चोर, सीसीटीवी और डीवीआर भी ले उड़े; बाहरी गैंग का हाथ होने की आशंका

रायपुर: राजधानी के बैंक में चोरी का दुस्साहसिक प्रयास: खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, गैस कटर से लॉकर काटने की कोशिश, राजधानी रायपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के आउटर जोरा स्थित यूको बैंक में रविवार रात चोरों ने धावा बोलकर गैस कटर से लॉकर काटने का असफल प्रयास किया। बैंक का सायरन बजते ही बदमाश तीन गैस कटर और अन्य औजार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, भागते समय वे बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) भी अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे।

घटना का विवरण:
बैंक के सीनियर मैनेजर प्रीतिस प्रियर्शी पंडा ने पुलिस में चोरी के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम 6:30 बजे बैंक बंद कर वे घर चले गए थे। रविवार को अवकाश होने के कारण बैंक में कोई नहीं गया। सोमवार सुबह जब सफाई कर्मी बैंक पहुंचे, तो उन्होंने बैंक के पीछे की खिड़की टूटी हुई पाई और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना तुरंत बैंक प्रबंधन को दी गई। राजधानी के बैंक में चोरी का दुस्साहसिक प्रयास

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

चोरी का तरीका और औजार:
पुलिस को घटनास्थल से 15 किलो और 5 किलो के दो रसोई गैस सिलेंडर के साथ एक बड़ा गैस कटर मिला है। चोरी के लिए इतनी बड़ी मात्रा में साजो-सामान ले जाने से यह आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने चारपहिया वाहन का इस्तेमाल किया होगा। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने गैस कटर और सिलेंडर शायद एक दिन पहले ही बैंक के आसपास कहीं छिपा दिए थे और रविवार का दिन चुना, क्योंकि उस दिन बैंक बंद रहता है और लोगों की आवाजाही कम होती है। राजधानी के बैंक में चोरी का दुस्साहसिक प्रयास

सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल:
यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरी का प्रयास रविवार को हुआ या शनिवार को। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें बदमाशों का पता लगाने के लिए जोरा से महासमुंद मार्ग, तेलीबांधा, पचपेड़ी नाका मार्ग और नवा रायपुर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। वारदात के तरीके को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि यह किसी स्थानीय गिरोह का काम नहीं, बल्कि बाहरी और पेशेवर गैंग का हाथ हो सकता है। राजधानी के बैंक में चोरी का दुस्साहसिक प्रयास

पुलिस को चुनौती:
राजधानी में इस तरह की घटनाएँ बदमाशों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाती हैं। यह घटना राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़ा करती है और पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। पुलिस अब इन बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए गहन छानबीन कर रही है। राजधानी के बैंक में चोरी का दुस्साहसिक प्रयास

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE