भ्रष्टाचार की बारात: डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की आलीशान शादी से मचा बवाल, 200 करोड़ के रिसॉर्ट में बेटे की बारात, अब जांच के घेरे में पूरा आयोजन
आय से कई गुना ज्यादा संपत्ति, नेताओं-अफसरों की मौजूदगी और करोड़ों के खर्च ने बढ़ाई जांच एजेंसियों की सिरदर्दी – डीएसपी बोले, “मेरे बेटे की शादी थी, खर्च लड़कीवालों ने उठाया”

कानपुर। भ्रष्टाचार की बारात: डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की आलीशान शादी से मचा बवाल, 200 करोड़ के रिसॉर्ट में बेटे की बारात, अब जांच के घेरे में पूरा आयोजन, कभी कानून के रखवाले रहे डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला आज भ्रष्टाचार के आरोपों में खुद जांच के घेरे में हैं। वजह है उनकी आय से कई गुना ज्यादा संपत्ति और बेटे की शादी का भव्य आयोजन, जिसने पूरे पुलिस महकमे से लेकर सियासी गलियारों तक में हलचल मचा दी है।
मामला मार्च महीने में कानपुर के चर्चित इटरनिटी रिसॉर्ट में हुई शादी का है। बताया जाता है कि यह वही रिसॉर्ट है जिसकी कीमत करीब 200 से 250 करोड़ रुपये के बीच है। इसी आलीशान स्थल पर डीएसपी शुक्ला के बेटे की बारात चढ़ी थी। कार्यक्रम में जिले और आसपास के क्षेत्रों के कई बड़े राजनेता, सांसद, विधायक और बीजेपी के करीब 18 जिलों के अध्यक्ष शामिल हुए थे।डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की आलीशान शादी से मचा बवाल, 200 करोड़ के रिसॉर्ट में बेटे की बारात, अब जांच के घेरे में पूरा आयोजन
शादी में अफसरों की भी भारी मौजूदगी रही — पड़ोसी जिले के तत्कालीन एसपी, डीआईजी स्तर के अधिकारी, यहां तक कि एडीजी तक इस समारोह में पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें कई आईपीएस अधिकारी डांस फ्लोर पर थिरकते नजर आए।डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की आलीशान शादी से मचा बवाल, 200 करोड़ के रिसॉर्ट में बेटे की बारात, अब जांच के घेरे में पूरा आयोजन
विजिलेंस की जांच में खुली 100 करोड़ की संपत्ति की परतें
विजिलेंस और एसआईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला और उनके परिवार के नाम करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है। इनमें आर्यनगर के पॉश इलाके में 11 दुकानें, आर नगर में चार मंजिला इमारतें, एक गेस्ट हाउस, रियल एस्टेट में निवेश और कई कंपनियों में हिस्सेदारी शामिल है।डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की आलीशान शादी से मचा बवाल, 200 करोड़ के रिसॉर्ट में बेटे की बारात, अब जांच के घेरे में पूरा आयोजन
शुक्ला ने अपने 28 साल के करियर में कई अहम पद संभाले — 8 साल दारोगा, 3 साल इंस्पेक्टर और 17 साल डीएसपी के रूप में। उनकी पोस्टिंग उन जिलों में रही जहां जमीन और बिल्डिंग कारोबार तेजी से फलफूल रहा था। जांच एजेंसियों का मानना है कि इसी दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति का जाल बुना।डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की आलीशान शादी से मचा बवाल, 200 करोड़ के रिसॉर्ट में बेटे की बारात, अब जांच के घेरे में पूरा आयोजन
“लड़कीवालों का खर्च था, मेरा नहीं” – शुक्ला की सफाई
विवाद बढ़ने पर डीएसपी शुक्ला ने सफाई दी, “यह मेरे बेटे की शादी थी, बेटी की नहीं। बारात मैं लेकर गया था। आयोजन लड़कीवालों ने किया था। अगर उन्होंने अपनी इच्छा से 200 करोड़ के रिसॉर्ट को चुना तो मैं मना कैसे कर सकता हूं? उसमें मेरा एक पैसा नहीं लगा।”डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की आलीशान शादी से मचा बवाल, 200 करोड़ के रिसॉर्ट में बेटे की बारात, अब जांच के घेरे में पूरा आयोजन
उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। लोगों ने सवाल उठाया कि अगर शादी पूरी तरह लड़कीवालों के खर्च पर हुई थी, तो फिर नेताओं और अफसरों की इतनी बड़ी मौजूदगी क्यों?डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की आलीशान शादी से मचा बवाल, 200 करोड़ के रिसॉर्ट में बेटे की बारात, अब जांच के घेरे में पूरा आयोजन
नेताओं से संबंध पर बोले – “अपराध नहीं है सम्मान पाना”
जब उनसे पूछा गया कि शादी में इतने बड़े राजनेता और भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता क्यों मौजूद थे, तो शुक्ला ने कहा, “अगर अपराधी मुझसे डरते हैं और जनप्रतिनिधि मेरा सम्मान करते हैं तो इसमें बुराई क्या है? नेताओं से अच्छे संबंध होना कोई अपराध नहीं है।”डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की आलीशान शादी से मचा बवाल, 200 करोड़ के रिसॉर्ट में बेटे की बारात, अब जांच के घेरे में पूरा आयोजन
उन्होंने आगे कहा, “मेरे खिलाफ चल रही जांचें कुछ असंतुष्ट लोगों की साजिश हैं, जिन्हें मेरी सफलता रास नहीं आई।”डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की आलीशान शादी से मचा बवाल, 200 करोड़ के रिसॉर्ट में बेटे की बारात, अब जांच के घेरे में पूरा आयोजन
पैतृक संपत्ति का दावा, लेकिन जांच जारी
एसआईटी रिपोर्ट में जिन संपत्तियों का जिक्र है, उनमें आर नगर की चार मंजिला इमारतें, गेस्ट हाउस और दुकानें शामिल हैं। इस पर शुक्ला का कहना है कि ये ज्यादातर उनकी पैतृक संपत्ति हैं। “मेरे दादा पुलिस इंस्पेक्टर थे और पिता बैंक मैनेजर। उन्होंने जो कमाया वही आगे चला आ रहा है,” शुक्ला ने कहा।डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की आलीशान शादी से मचा बवाल, 200 करोड़ के रिसॉर्ट में बेटे की बारात, अब जांच के घेरे में पूरा आयोजन
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार चाहे तो वे सभी दस्तावेज पेश करने को तैयार हैं। “किसी की मेहनत की कमाई को भ्रष्टाचार कहना अन्याय है,” उन्होंने जोड़ा।डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की आलीशान शादी से मचा बवाल, 200 करोड़ के रिसॉर्ट में बेटे की बारात, अब जांच के घेरे में पूरा आयोजन
विजिलेंस जांच में जुटी, शादी खर्च की पड़ताल जारी
अब पूरा आयोजन जांच के घेरे में है। विजिलेंस यह पता लगाने में जुटी है कि शादी का खर्च आखिर किसने उठाया और क्या इसके पीछे कोई बेनामी लेन-देन हुआ। रिसॉर्ट बुकिंग, डेकोरेशन, मेहमानों के ठहरने और खानपान पर करोड़ों रुपये खर्च हुए बताए जा रहे हैं।डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की आलीशान शादी से मचा बवाल, 200 करोड़ के रिसॉर्ट में बेटे की बारात, अब जांच के घेरे में पूरा आयोजन
एजेंसियां अब आयोजन से जुड़े सभी बिल, पेमेंट रसीदें और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर रही हैं।डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की आलीशान शादी ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि जब अधिकारी खुद कानून के रखवाले हों, तो भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हो सकती हैं। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद इस “शाही शादी” की हकीकत आखिर क्या निकलकर सामने आती है।डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की आलीशान शादी से मचा बवाल, 200 करोड़ के रिसॉर्ट में बेटे की बारात, अब जांच के घेरे में पूरा आयोजन



















