मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध आश्रम से हिरण का बच्चा बरामद, महंत समेत 4 पर केस दर्ज
काली घोड़ी आश्रम के महंत पंकज मूनी के हिरण प्रेम का खुलासा, वन विभाग की कार्रवाई

खंडवा, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध आश्रम से हिरण का बच्चा बरामद, महंत समेत 4 पर केस दर्ज. अपनी विशिष्ट कार्यशैली के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले काली घोड़ी आश्रम के महंत पंकज मूनी बाबा का वन्यजीव प्रेम एक नए विवाद का कारण बन गया है। वन विभाग ने खंडवा जिले के काली घोड़ी आश्रम से एक हिरण के बच्चे को बरामद किया है, जिसे महंत ने कथित तौर पर अपने आश्रम में पाल रखा था और इसकी जानकारी वन विभाग को नहीं दी थी। इस मामले में महंत पंकज मूनी समेत चार लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
निर्माणाधीन भवन के भीतर पल रहा था हिरण का बच्चा
जानकारी के अनुसार, खंडवा में आशापुर-बैतूल हाइवे पर रोशनी चौकी क्षेत्र में स्थित काली घोड़ी आश्रम में पिछले लगभग एक माह से एक निर्माणाधीन भवन के अंदर हिरण का बच्चा पल रहा था। महंत पंकज मूनी और उनके सेवादार उसकी देखरेख कर रहे थे। बाबा के इस हिरण प्रेम की भनक वन विभाग को तब लगी जब आश्रम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की नजर हिरण के बच्चे पर पड़ी। इसके बाद किसी ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध आश्रम से हिरण का बच्चा बरामद
वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, महंत फरार
सूचना मिलते ही रेंजर वीरेंद्र सिंह अचालिया अपनी टीम के साथ आश्रम पहुंचे। टीम ने कमरे से हिरण के बच्चे को बरामद कर वन विभाग के कार्यालय ले आई। बच्चे को शनिवार को जंगल में छोड़ा जाएगा। इस दौरान वन विभाग ने मौके से आरोपी चंदूलाल पिता श्यामलाल (55) निवासी ग्राम बागड़ा, हरिशंकर पिता रामगोपाल (56) निवासी इंदौर, और शिवचरण पिता धनाराम निवासी रुजड़ीखेड़ा (25) को गिरफ्तार किया। रेंजर अचालिया ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी महंत पंकज मूनी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। चारों ही आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध आश्रम से हिरण का बच्चा बरामद
सेवादारों का दावा: कुत्ते से बचाने के लिए आश्रम लाया गया था बच्चा
आश्रम के सेवादारों का कहना है कि लगभग एक माह पूर्व बागड़ा गांव का रहने वाला चंदू आश्रम के पीछे जंगल से एक हिरण का बच्चा पकड़कर लाया था। उनका दावा है कि कुत्ते उस बच्चे पर झपटने की कोशिश कर रहे थे, और चंदू ने उसे बचाने के लिए आश्रम ले आया। यहां उसने बच्चे को आश्रम के महंत पंकज मूनी को सौंप दिया था। हालांकि, वन विभाग इस मामले की गहनता से जांच कर रहा है।मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध आश्रम से हिरण का बच्चा बरामद



















