LIVE UPDATE
राजस्थान

सीकर में महिला से गैंगरेप और अश्लील वीडियो वायरल, पति के फोन पर खुला राज

आरोपियों ने बस का इंतजार कर रही महिला को लिफ्ट के बहाने फंसाया, पुलिस ने मामला दर्ज किया

सीकर, राजस्थान: सीकर में महिला से गैंगरेप और अश्लील वीडियो वायरल, पति के फोन पर खुला राज. राजस्थान के सीकर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्रामीण क्षेत्र में एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की घटना हुई है। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला के पति के फोन पर सोशल मीडिया के माध्यम से यह आपत्तिजनक वीडियो पहुंचा। पति ने अपनी पत्नी से बात करने के बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना पिछले महीने की 10 तारीख की है। पीड़िता अपने पीहर जाने के लिए गांव से बाहर मुख्य सड़क पर बस का इंतजार कर रही थी। काफी देर तक बस न आने पर एक ट्रक चालक ने उसे लिफ्ट दी। थोड़ी दूर जाने के बाद, दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक ट्रक के पास आए और ट्रक चालक से कहा कि वे महिला को जानते हैं और उसे उसके गांव छोड़ देंगे। उनके कहने पर ट्रक चालक ने महिला को उतार दिया।सीकर में महिला से गैंगरेप और अश्लील वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

महिला, गांव जाने के लिए एक मोटरसाइकिल सवार के साथ बैठी। आरोप है कि वह युवक उसे जबरन पास के एक होटल में ले गया। वहां चाय पिलाने के बहाने उसे एक कमरे में ले जाया गया, जहां चार लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। इसके बाद वे उसे उसके पीहर के नजदीक छोड़कर चले गए।सीकर में महिला से गैंगरेप और अश्लील वीडियो वायरल

घटना के बाद, आरोपियों में से एक ने महिला का मोबाइल नंबर भी ले लिया और उसे बार-बार फोन कर परेशान करने लगा। महिला ने अपना नंबर बंद कर दिया। इसके बावजूद, आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दीं। दो दिन पहले, ये आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें महिला के पति के फोन पर सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचे। वीडियो में अपनी पत्नी को देखकर पति को पूरे मामले की जानकारी हुई।सीकर में महिला से गैंगरेप और अश्लील वीडियो वायरल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।सीकर में महिला से गैंगरेप और अश्लील वीडियो वायरल

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE