LIVE UPDATE
रायपुर

तकनीक से बढ़ेगी स्वास्थ्य सुरक्षा: एआई सिस्टम देगा अलर्ट कॉल, बिगड़ती मरीज की हालत पर तुरंत पहुंचेगी मदद

एनआईटी रायपुर और रूंगटा भिलाई के छात्रों ने 48 घंटे में तैयार किए इनोवेटिव एआई एप— त्वचा रोग पहचान से लेकर ब्लडप्रेशर मैनेजमेंट तक नई दिशा में कदम

रायपुर। तकनीक से बढ़ेगी स्वास्थ्य सुरक्षा: एआई सिस्टम देगा अलर्ट कॉल, बिगड़ती मरीज की हालत पर तुरंत पहुंचेगी मदद, स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक का विस्तार अब एक नए मुकाम पर पहुंच गया है। एनआईटी रायपुर और रूंगटा कॉलेज भिलाई के छात्रों ने मिलकर ऐसे एआई-आधारित एप्लिकेशन तैयार किए हैं, जो मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत अलर्ट कॉल भेजेंगे। दो दिनों के भीतर तैयार इन प्रोजेक्ट्स ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ व स्मार्ट बनाने की दिशा में नई उम्मीदें जगाई हैं।

एनआईटी रायपुर द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों को स्वास्थ्य, वित्तीय और कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर उपयोगी एप्लिकेशन तैयार करने की चुनौती दी गई थी। इंजीनियरिंग छात्रों ने इस अवसर को न केवल नवाचार के रूप में लिया बल्कि वास्तविक समस्याओं के समाधान भी खोज निकाले।तकनीक से बढ़ेगी स्वास्थ्य सुरक्षा: एआई सिस्टम देगा अलर्ट कॉल

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

48 घंटे में तैयार हुआ त्वचा रोग पहचान का एआई एप

एनआईटी रायपुर के छात्रों ने मात्र 48 घंटों में ऐसा एआई प्रोग्राम विकसित किया है, जो त्वचा रोगों की पहचान 85 से 95 प्रतिशत तक सटीकता से कर सकता है।तकनीक से बढ़ेगी स्वास्थ्य सुरक्षा: एआई सिस्टम देगा अलर्ट कॉल
मेटलर्जी और मटेरियल इंजीनियरिंग विभाग के अब्दुल्ला शेष, राजिउल्लाह अंसारी, तथा कंप्यूटर साइंस विभाग के खुशबू जैन और इंदेश वर्मा ने इसे तैयार किया है।तकनीक से बढ़ेगी स्वास्थ्य सुरक्षा: एआई सिस्टम देगा अलर्ट कॉल

यह मोबाइल एप मरीज की हेल्थ इम्प्रूवमेंट रिपोर्ट, दवाइयों की सूची और बीमारियों की इमेज डेटा को संजोए रखता है। इससे डॉक्टर और मरीज दोनों इलाज की प्रगति को वास्तविक समय में देख सकते हैं।तकनीक से बढ़ेगी स्वास्थ्य सुरक्षा: एआई सिस्टम देगा अलर्ट कॉल

वित्तीय प्रबंधन के लिए इनवॉइस मैनेजमेंट सिस्टम

इसी कार्यक्रम में एनआईटी के कंप्यूटर साइंस और आईटी विभाग के छात्रों ने इनवॉइस मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया है।
सुजर अहर, शिवांक बरनवार, अभिनव मिश्रा और ऐश्वर्या गुप्ता द्वारा तैयार इस एआई टूल से कंपनियों के वित्तीय काम जैसे खर्च, पूंजी और पेमेंट्स का प्रबंधन अब कुछ ही मिनटों में संभव होगा।तकनीक से बढ़ेगी स्वास्थ्य सुरक्षा: एआई सिस्टम देगा अलर्ट कॉल
ई-मेल से जुड़ा यह सिस्टम बिलिंग और जीएसटी रिकॉर्ड्स को स्वतः व्यवस्थित कर देता है, जिससे सीए और अकाउंटेंट्स का समय बचेगा और त्रुटियां भी कम होंगी।तकनीक से बढ़ेगी स्वास्थ्य सुरक्षा: एआई सिस्टम देगा अलर्ट कॉल

एआई पॉवर ब्लडप्रेशर मैनेजमेंट सिस्टम

रूंगटा कॉलेज, भिलाई के छात्रों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
कंप्यूटर साइंस विभाग के सार्थक श्रीवास्तव, अनीतू सागर और हार्दिक पवार ने एआई पॉवर ब्लड प्रेशर मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया है।तकनीक से बढ़ेगी स्वास्थ्य सुरक्षा: एआई सिस्टम देगा अलर्ट कॉल

यह सिस्टम मरीज के ब्लड प्रेशर, पल्स रेट और दवाइयों की स्थिति पर नजर रखता है। अगर किसी मरीज की तबीयत अचानक बिगड़ती है तो एप्लिकेशन तुरंत उसके इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को अलर्ट कॉल भेज देता है।
साथ ही इसमें मौजूद एआई एजेंट मरीजों को समय पर दवा लेने और हेल्थ अपडेट्स देने में भी मदद करता है।तकनीक से बढ़ेगी स्वास्थ्य सुरक्षा: एआई सिस्टम देगा अलर्ट कॉल

नवाचार की दिशा में बड़ा कदम

एनआईटी रायपुर और रूंगटा भिलाई के छात्रों की यह पहल स्वास्थ्य तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
इन एप्लिकेशन्स के जरिये न केवल डॉक्टरों और मरीजों के बीच की दूरी घटेगी, बल्कि ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में भी स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकेंगी।तकनीक से बढ़ेगी स्वास्थ्य सुरक्षा: एआई सिस्टम देगा अलर्ट कॉल

इन नवाचारों से यह साबित होता है कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारत की स्वास्थ्य प्रणाली को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।तकनीक से बढ़ेगी स्वास्थ्य सुरक्षा: एआई सिस्टम देगा अलर्ट कॉल

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE