LIVE UPDATE
भारत

बिहार एग्जिट पोल: NDA को स्पष्ट बहुमत, नीतीश कुमार ने मारी बाजी!

JDU ने BJP को पछाड़ा, तेजस्वी यादव पिछड़े, प्रशांत किशोर को नहीं मिली जगह

बिहार एग्जिट पोल: NDA को स्पष्ट बहुमत, नीतीश कुमार ने मारी बाजी! मंगलवार देर शाम बिहार चुनाव के दूसरे चरण के समापन के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों से एनडीए खेमे में खुशी की लहर है। विभिन्न एग्जिट पोल्स में एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है, जिससे एक बार फिर सरकार बनाने का रास्ता साफ दिख रहा है। वहीं, महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर सत्ता से दूर होते दिख रहे हैं।

बिहार एग्जिट पोल:  के नतीजों में एक दिलचस्प बात सामने आई है। एनडीए गठबंधन के दो प्रमुख घटक, भाजपा और जदयू, लगभग बराबर सीटों पर चुनाव लड़े थे, लेकिन इन पोल्स में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) बाजी मारती नजर आ रही है। एनडीटीवी के ‘पोल ऑफ द पोल्स’ के अनुसार, जेडीयू 62 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, जो भाजपा से अधिक है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दूसरी ओर, चुनाव के पोस्टर बॉय के रूप में उभरे प्रशांत किशोर को एग्जिट पोल्स में कहीं भी खास जगह मिलती नहीं दिख रही है।

विभिन्न एग्जिट पोल्स के नतीजे इस प्रकार हैं:

एग्जिट पोलNDAमहागठबंधनअन्य
JVC Polls135-15088-1033-6
मैट्राइज-आईएएनएस147-16760- 702-10
पीपल्स इनसाइट133-15975-1013-6
पीपल्स पल्स133-15975-1012-11

बिहार एग्जिट पोल: ये एग्जिट पोल संकेत दे रहे हैं कि बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय है और इसमें नीतीश कुमार एक बार फिर ड्राइविंग सीट पर नजर आ रहे हैं। वास्तविक नतीजे 10 नवंबर को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे।

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE