LIVE UPDATE
अपराधदुर्ग

दुर्ग में महापौर की नेम प्लेट पर पोती कालिख: NSUI के विधानसभा अध्यक्ष समेत दो नेताओं पर FIR; आरोपी फरार

दुर्ग नगर निगम दफ्तर में घुसकर की गई हरकत, निगम सचिव की शिकायत पर संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

दुर्ग : दुर्ग में महापौर की नेम प्लेट पर पोती कालिख: NSUI के विधानसभा अध्यक्ष समेत दो नेताओं पर FIR; आरोपी फरार. दुर्ग नगर निगम कार्यालय में राजनीतिक विरोध के नाम पर हुड़दंग और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। यहां महापौर के कक्ष के बाहर लगी नेम प्लेट पर काला स्प्रे (कालिख) छिड़कने के आरोप में पुलिस ने एनएसयूआई (NSUI) के दो छात्र नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई निगम प्रशासन की शिकायत के बाद की है। आरोपियों की पहचान एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष वरुण केवलतानी और उनके साथी आदिल खान के रूप में हुई है। दुर्ग में महापौर की नेम प्लेट पर पोती कालिख

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

क्या है पूरा मामला?
दुर्ग नगर निगम के सचिव रेवाराम मन्नू द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना 18 नवंबर की है। सचिव अपने कार्यालय में शासकीय कार्य कर रहे थे, तभी शाम के वक्त महापौर कक्ष में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर भूपेंद्र और भृत्य विजय ने उन्हें घटना की जानकारी दी। कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वरुण केवलतानी और आदिल खान निगम दफ्तर पहुंचे थे। उन्होंने महापौर के कक्ष के बाहर लगी नेम प्लेट पर काला स्प्रे छिड़का और वहां से चले गए। दुर्ग में महापौर की नेम प्लेट पर पोती कालिख

संपत्ति विरूपण के तहत केस दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही निगम प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। निगम सचिव की शिकायत पर पुलिस ने वरुण केवलतानी और आदिल खान के खिलाफ संपत्ति विरूपण नियम की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। यह धारा सार्वजनिक संपत्ति को गंदा करने या नुकसान पहुंचाने पर लगाई जाती है। दुर्ग में महापौर की नेम प्लेट पर पोती कालिख

आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामला दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस घटना ने स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है, क्योंकि आरोपी सत्ताधारी दल के छात्र संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं। दुर्ग में महापौर की नेम प्लेट पर पोती कालिख

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE