रायपुर में बड़ा हादसा: 7वीं मंजिल से सीधे नीचे गिरी लिफ्ट, 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल
इंद्रप्रस्थ सोसाइटी के D ब्लॉक में हुआ हादसा; दरवाजा खोलकर अंदर जाते वक्त बेकाबू हुई लिफ्ट, हालत नाजुक

रायपुर:
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ सोसाइटी में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक रिहायशी इमारत की लिफ्ट तकनीकी खराबी के चलते सातवीं मंजिल से अनियंत्रित होकर सीधे नीचे आ गिरी। इस दुर्घटना में लिफ्ट का इस्तेमाल कर रही दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
दरवाजा खोलते ही हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना इंद्रप्रस्थ सोसाइटी के फेज-2 स्थित ‘डी ब्लॉक’ (D Block) की है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट सातवीं मंजिल पर थी। जैसे ही महिलाओं ने लिफ्ट का दरवाजा खोला और अंदर जाने की कोशिश की, उसी वक्त लिफ्ट बेकाबू हो गई और सीधे नीचे जा गिरी।रायपुर में बड़ा हादसा: 7वीं मंजिल से सीधे नीचे गिरी लिफ्ट
हाथ में आई गंभीर चोटें
हादसे में घायल दोनों महिलाओं की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। लिफ्ट के अचानक गिरने और झटके के कारण महिलाओं के हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।रायपुर में बड़ा हादसा: 7वीं मंजिल से सीधे नीचे गिरी लिफ्ट
वीडियो आया सामने
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता का पता चलता है। पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है। डीडी नगर थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है कि क्या लिफ्ट के मेंटेनेंस में कोई लापरवाही बरती गई थी या यह कोई अचानक आई तकनीकी खराबी थी।रायपुर में बड़ा हादसा: 7वीं मंजिल से सीधे नीचे गिरी लिफ्ट



















