खूनी हाईवे-930: बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंदा, 2 की मौत; खराब निर्माण से बना ‘डेथ स्पॉट’
मानपुर के पास भीषण सड़क हादसा, एक महिला की हालत नाजुक; ग्रामीणों का आरोप- भ्रष्टाचार और गड्ढों के कारण अब तक हो चुके हैं 50 से ज्यादा हादसे।

मोहला-मानपुर
छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी से गुजरने वाला नेशनल हाईवे-930 अब ‘डेथ स्पॉट’ में तब्दील हो चुका है। यहां आए दिन हो रहे हादसों ने लोगों में दहशत भर दी है। ताजा मामला बुधवार देर शाम का है, जहां मानपुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाते हुए दो मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मानपुर से करीब 3 किलोमीटर दूर हाईवे पर हुई। एक तेज रफ्तार कार भिलाई से पखांजूर की ओर जा रही थी। कार की गति इतनी तेज थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही दो अलग-अलग बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंदा, 2 की मौत; खराब निर्माण से बना ‘डेथ स्पॉट’
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार दोनों बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। पहली बाइक पर एक युवक और युवती सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक अकेला था।बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंदा, 2 की मौत; खराब निर्माण से बना ‘डेथ स्पॉट’
मृतकों और घायलों की पहचान
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंदा, 2 की मौत; खराब निर्माण से बना ‘डेथ स्पॉट’
मृतक: श्रवण टोप्पो (निवासी- खेडेगांव, मानपुर) और दीपक यादव (निवासी- रायसिंग साल्हे, मोहला)।
घायल: प्रमिला मंडावी (निवासी- मिचगांव, मोहला)।
हाईवे-930: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क बनी जानलेवा
इस नवनिर्मित नेशनल हाईवे पर हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक यहां 50 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें चार दर्जन से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है।बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंदा, 2 की मौत; खराब निर्माण से बना ‘डेथ स्पॉट’
लगातार हो रही मौतों से मानपुर इलाके के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। नई सड़क होने के बावजूद जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा, हाईवे पर बने पुल-पुलिया के जोड़ असंतुलित (Up-Down) हैं, जिससे तेज रफ्तार गाड़ियाँ अक्सर अनियंत्रित हो जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क की मरम्मत ठीक से नहीं होती, यह खूनी खेल ऐसे ही चलता रहेबेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंदा, 2 की मौत; खराब निर्माण से बना ‘डेथ स्पॉट’



















