Pariksha Pe Charcha 2026 News: PM मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में छत्तीसगढ़ का डंका: पालकों की भागीदारी में बना देश का नंबर-1 राज्य, रचा नया कीर्तिमान

Pariksha Pe Charcha 2026 News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में छत्तीसगढ़ ने एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को उत्सव में बदलने के इस अभियान में छत्तीसगढ़ के अभिभावकों (पालकों) ने पूरे देश में सबसे अधिक उत्साह दिखाया है, जिसके चलते राज्य को पालक सहभागिता (Parent Participation) में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
छत्तीसगढ़ से 25 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन: देश में चौथे स्थान पर कब्जा
Pariksha Pe Charcha 2026 News:राज्य के विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों में इस अभियान को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार:
कुल प्रतिभागी: 25.16 लाख से अधिक।
विद्यार्थी: 22.75 लाख।
शिक्षक: 1.55 लाख।
पालक: 81,533 (देश में सर्वाधिक)।
Pariksha Pe Charcha 2026 News:कुल रजिस्ट्रेशन के मामले में भी छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल कर अपनी सक्रियता साबित की है।
इन जिलों ने पेश की मिसाल: ‘परीक्षा पे चर्चा मेला’ रहा सुपरहिट
Pariksha Pe Charcha 2026 News:छत्तीसगढ़ की इस सफलता के पीछे जमीनी स्तर पर किए गए अभिनव प्रयोगों का बड़ा हाथ है।
बलौदाबाजार: यहाँ 14,658 पालकों ने पंजीकरण कराया।
सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिले में आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा मेला’ ने इतिहास रच दिया। यहाँ एक ही दिन में 10,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए, जबकि पहले यह औसत प्रतिदिन केवल 1500 था।
सफलता का मंत्र: ‘अंगना म शिक्षा’ और मेगा PTM
Pariksha Pe Charcha 2026 News:राज्य सरकार ने इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए कई रणनीतियाँ अपनाईं:
ऑन-साइट पंजीयन: शिक्षक प्रशिक्षण केंद्रों पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई।
समुदाय की भागीदारी: युवा क्लबों और ‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम के जरिए घर-घर तक संदेश पहुँचाया गया।
मेगा शिक्षक-पालक सम्मेलन: बड़े स्तर पर PTM आयोजित कर अभिभावकों को बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई खुशी: “यह एक जन-आंदोलन है”
Pariksha Pe Charcha 2026 News:इस शानदार उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी ने परीक्षा को तनाव नहीं बल्कि उत्सव बनाने का जो मंत्र दिया है, उसे छत्तीसगढ़ ने दिल से अपनाया है। पालकों की नंबर-1 भागीदारी यह दर्शाती है कि हमारे राज्य में अब अभिभावक बच्चों पर दबाव डालने के बजाय उनका संबल बन रहे हैं।” मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया है कि राज्य जल्द ही 30 लाख रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य भी पार कर लेगा।
11 जनवरी 2026 तक खुला है पोर्टल
Pariksha Pe Charcha 2026 News:अगर आपने अभी तक इस खास पहल के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो बता दें कि पंजीकरण की प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। इस कार्यक्रम के जरिए छात्र सीधे प्रधानमंत्री से संवाद कर परीक्षा के तनाव और समय प्रबंधन (Time Management) पर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।



















