LIVE UPDATE
सौंदर्य

जल्दी बाल उगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

NCG NEWS DESK: चाहे महिला हो या पुरुष, हर कोई चाहता है कि उसके बाल काले और मजबूत हों, पर कई बार बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से लोगों के बाल झड़ने लगते हैं। वैसे तो एक समय में थोड़े बाल झड़ना आम होता है, परेशानी तब ज्यादा बढ़ने लगती है जब बालों का गुच्छा टूटने लगता है। ज्यादा बालों के टूटने से लोग काफी तनाव में आ जाते हैं। जब भी किसी व्यक्ति के बाल झड़ते हैं तो उसे लगने लगता है कि अब उनके बाल कभी नहीं आएंगे, जबकि ऐसा नहीं है।

अरंडी का तेल

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बालों को दोबारा उगाने के लिए आप अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप इस तेल में नारियल का तेल और आंवला का तेल मिलाएं। अब इसे स्कैल्प और बालों में अच्छे से मालिश करें। इससे बालों को उगाने में मदद मिलेगी।

नींबू

अगर आप बाल उगाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करेंगे तो आपको जल्द इसका फायदा दिखेगा। इसके लिए आपको बस नींबू को अपने स्कैल्प पर लगाना है। इसका इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि ये आपको सूट करता हो। अगर इसके इस्तेमाल से आपको हल्की सी भी खुजली होती है तो तुरंत बालों को शैंपू से धो लें।

प्याज का रस

ऐसा कहा जाता है कि बालों की ग्रोथ में प्याज का रस काफी फायदेमंद है। अगर आपके सिर के किसी हिस्से से बाल झड़ गए हैं, तो आप उस जगह पर प्याज का रस लगा सकते हैं। इससे आपको फायदा जरूर मिलेगा।

जरूर करें गर्म तेल से मालिश

बालों को दोबारा उगाने के लिए आप हल्के गुनगने तेल से सिर की मसाज कर सकते हैं। इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा। इसके लिए आप ऑलिव ऑयल, कोकोनट ऑयल या फिर कैनोला ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE