Hema Malini Viral Video: “लो अब देख लो, मैं मुस्कुरा रही हूं!” ट्रोलर्स की बोलती बंद करने कैमरे के सामने आईं हेमा मालिनी, देखें वायरल वीडियो

Hema Malini Viral Video: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी इन दिनों अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि अपनी एक मुस्कुराहट और ट्रोलर्स को दिए करारे जवाब की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर उनके ‘सीरियस’ बर्ताव को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। अब एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर उन सभी लोगों का मुंह बंद कर दिया है जो उन्हें ‘एक्सप्रेशनलेस’ कह रहे थे।
आइए जानते हैं क्या है यह पूरा माजरा और क्यों हेमा मालिनी को सोशल मीडिया पर सफाई देनी पड़ी।
वोटिंग के दौरान दिखा हेमा मालिनी का ‘स्वैग’
View this post on Instagram
Hema Malini Viral Video:हाल ही में मुंबई में मतदान के दौरान हेमा मालिनी अपना वोट डालने पहुंची थीं। जैसे ही वह पोलिंग बूथ से बाहर आईं, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस बार हेमा मालिनी के चेहरे पर एक लंबी और गहरी मुस्कान थी। उन्होंने कैमरों की ओर देखते हुए मजाकिया और तीखे लहजे में कहा— “लो देख लो, मैं मुस्कुरा रही हूं, ठीक है? अब शिकायत मत करना कि मैं मुस्कुराती नहीं हूं।”
हेमा मालिनी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस ‘सavage’ रिप्लाई की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
क्या था विवाद? क्यों ट्रोल हुई थीं हेमा मालिनी?
Hema Malini Viral Video:यह पूरा विवाद 12 जनवरी से शुरू हुआ था। दरअसल, हेमा मालिनी एक स्पोर्ट्स इवेंट में बतौर मुख्य अतिथि (Chief Guest) शामिल हुई थीं। वहां का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह छोटे बच्चों को मेडल पहना रही थीं। वीडियो में हेमा काफी गंभीर और शांत नजर आ रही थीं।
Hema Malini Viral Video:इंटरनेट यूजर्स को उनका यह व्यवहार रास नहीं आया और उन्होंने हेमा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा कि “बच्चों को मेडल देते वक्त कम से कम एक स्माइल तो दे देतीं,” तो किसी ने उनके व्यवहार को ‘घमंडी’ तक करार दे दिया था। इसी ‘इमेज’ को साफ करने के लिए हेमा ने अब मुस्कुराते हुए जवाब दिया है।
धर्मेंद्र की कमी और चेहरे पर झलकता दर्द
Hema Malini Viral Video:सोशल मीडिया पर जहां एक ओर ट्रोलिंग हो रही थी, वहीं उनके चाहने वालों का कहना है कि पति धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी काफी अकेली हो गई हैं। उनके बोलने के अंदाज और चेहरे के हाव-भाव में अब एक अलग तरह का ठहराव और दर्द साफ झलकता है। उन्होंने खुद भी कई बार धर्मेंद्र जी के जाने के बाद अपनी जिंदगी के खालीपन पर खुलकर बात की है।
ट्रोलर्स को मिला जवाब
Hema Malini Viral Video:हेमा मालिनी ने पोलिंग बूथ के बाहर जिस तरह से मुस्कुराकर जवाब दिया, उसने यह साबित कर दिया कि वह सोशल मीडिया की बातों पर नजर रखती हैं और उन्हें सही तरीके से हैंडल करना भी जानती हैं।



















